- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
इंदौर में 188 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में टेस्ट बढऩे के साथ कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला थम नहीं रहा है. 188 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 9257 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 340 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2725 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2497 निगेटिव और 188 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 29 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 11 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 9257 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 340 हो गई.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 165285 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 9257 पॉजीटिव निकले. इनमें से 340 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 90 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6166 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2751 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 59 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5661 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


