- ई-रूफ एनुअल 2026 सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर बना एआई , एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच
- 05 reasons to watch Aga Aai Aaho Aai on Marathi Zee 5
- कट्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में आजीविका, सुरक्षा और किफायती शहरी परिवहन की रक्षा के लिए समान बाइक टैक्सी नियमों की मांग
- एमएस धोनी ने सोलरस्क्वायर में निवेश किया, भारत में रिहायशी रूफटॉप सोलर के विस्तार को दिया समर्थन
- यूटीआई वैल्यू फंड - पूरे मार्केट कैप में अवसरों की तलाश करने वाला फंड
सुगंधा मिश्रा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ काम करने के लिए बिग बॉस को कहा ना और हुई सुनील ग्रोवर के शो में शामिल!
सबसे बड़े कॉमेडी कार्निवल गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए आ रहा है। इस शो में वापसी कर हे दिग्गज कलाकार सुनील ग्रोवर ने लोगों में पहले से लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं ।
लेकिन हम आपको बता दें कि, इस शो कि स्टार स्टडेड कास्ट लिस्ट में कुछ और होनहार कॉमेडियंस के शामिल होने की खबर है, जिन्होंने पिछले कई शोज़ में दर्शकों को खूब हंसाया है. इस शो में सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले को दर्शक फिर से एक ही मंच पर एक साथ देख पाएंगे।
आपको बता दें कि दोनों एक-दूसरे को डेट करने को लेकर काफी खबरों में रहे हैं। जबकि दोनों कलाकारों ने उपरोक्त खबरों का खंडन किया है. हमें नहीं पता कि यह खबर कितनी सच है, लेकिन निश्चित रूप से उनके सभी प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है।
हमने जब इस बारे में सुगंधा मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि, “सबसे पहले मैं स्टार भारत में वापस आकर वाकई बहुत खुश हूं। एक बार फिर से दर्शको के साथ लॉकडाउन के बाद जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है । फिल्मी मसालों से भरा गैंग्स ऑफ़ फ़िल्मिस्तान शो बहुत मजेदार है। एकसाथ इतने सारे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का बहुत शानदार अनुभव है।
हमने प्रतिभाशाली डॉ संकेत भोंसले से भी बात की, जिसपर उन्होंने कहा, “मैं सेट पर वापस आकर खुश हूँ। इस कठिन दौर में मुझे लोगों का मनोरंजन करने में बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दरसाहन हमारे इस शो को बहुत पसंद करेंगे।”
हर किसी की तरह हम भी सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोंसले को दोबारा देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने अपने सभी किरदारों में हमारा मनोरंजन किया है और हमें यकीन है कि यह यह दोनों एक बार फिर मिलकर दर्शकों के बीच एक धमाका करेंगे ।


