- What’s Love Without a Little Heartbreak? B Praak to Lend His Voice to the Heartbreak Anthem for Prem Keetanu
- Varun Dhawan Addresses Soil Issues Faced by Farmers Amid His Recent Plot Purchase, Seeks Solutions
- BAUMA CONEXPO INDIA 2026 में SANY India ने 13 नए उत्पादों सहित 31 मशीनों का भव्य प्रदर्शन किया
- इंडियन बैंक को लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- स्टारडम के बजाय किरदार-प्रधान सिनेमा क्यों चुन रही हैं अभिनेत्रियाँ — इंडस्ट्री के नए नियमों पर शीना चोहान
इंदौर में 142 नए कोरोना पॉजीटिव मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला जारी है. 142 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 10191 हो गई. एक मौत के साथ मरने वालों की संख्या 345 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1856 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1704 निगेटिव और 142 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 7 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 10191 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 180864 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 10191 पॉजीटिव निकले. इनमें से 345 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 65 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6683 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3163 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 11 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5833 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


