- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
कांग्रेस के नहीं, जनता के सवालों का जवाब दूंगा: सिंधिया
इंदौर. मैं कांग्रेस नहीं, जनता के प्रति जवाबदेह हूं. पहले भी जनता की आवाज उठाते रहा हूं और उठाता रहूंगा. जनता से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस में अनसुना किया गया, इसलिए मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. मैं कांग्रेस के नहीं, जनता के सवालों का जवाब दूंगा.
यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही. कांग्रेस नेताओं द्वारा श्री सिंधिया पर किए जा रहे हमलों के संबंध में उन्होंने कहा कि उन लोगों से यही अपेक्षा थी. कांग्रेस मध्यप्रदेश में सत्ता हाथ से चले जाने के बाद से छटपटा रही है.
श्री सिंधिया ने कहा कि उनकी दादी दिवंगत श्रीमती विजयाराजे सिंधिया और उनके पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया ने हमेशा सत्य का साथ दिया है और उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहा हूं. श्री सिंधिया ने केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं. ये सरकारें लोकप्रिय सरकार हैं. श्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम लेते हुए सराहना की।
कांग्रेस में काबिलियत पर सवाल उठाया जाता है
राजस्थान के सियासी घटनाक्रमों के संदर्भ में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट उनके मित्र हैं और उनकी पीड़ा भी वे समझते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में काबिलियत पर सवाल उठाया जाता है।


