- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
सिंधिया के इंदौर आगमन पर स्वागत, दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पहुंचे
इंदौर. भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता औ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार दौरे पर आए. उन्होंने इंदौर और उज्जैन का दौरा किया. उनके स्वागत के लिए दोपहर में मंत्री तुलसी सिलावट एयरपोर्ट पहुंचे और खुद पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कांग्रेस ने सिंधिया के दौरा का विरोध किया और काले झंडे दिखाने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया सोमवार को पहली बार इंदौर पहुंचे. कोरोना काल में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में जनता उमड़ पड़ी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. उनके स्वागत के लिए सासंद शंकर लालवानी, मंत्री ऊषा ठाकुर, मंत्री तुलसी सिलावट विधायक रमेश मेंदोला समेत कई बड़े नेता पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की. साथ ही मीडिया से चर्चा भी की.

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता जाने के बाद कांग्रेस छटपटा रही है. मैंने और साथी विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी. कांग्रेस में काबिलियत की कद्र नहीं है. इसके बाद वे उज्जैन रवाना हुए और वहां के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वहां से लौटने बाद शहर में वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की.
होर्डिंग से पटा सुपर कॉरिडोर
स्वच्छता में नंबर वन शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने इंदौर शहर को पोस्टर, बैनर, होर्डिंग मुक्त करने का ऐलान कर रखा है, लेकिन सोमवार को नगर निगम की इस मुहिम को दरकिनार करते हुए सिंधिया के स्वागत में पूरे सुपर कॉरिडोर को झंडे, बैनर और पोस्टरों से पाट दिया. पूरे शहर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम के पोस्टर लगाए गए हैं. मामले में कांग्रेस ने नगर निगम पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग भी की.
महत्वपूर्ण माना जा रहा दौरा
सिंधिया का दौरा प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर हो रहा है। सिंधिया का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सांवेर से उनके सबसे करीबी तुलसी सिलावट इस बार भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं. सिलावट भी कांग्रेस से विधायकी और मंत्री पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. सिंधिया रूठों को मनाने की कोशिश करेंगे.
विरोध कर रहे कांगे्रसी गिरफ्तार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां सिंधिया का स्वागत किया वहीं कांग्रेसियों ने उनका विरोध किया. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के आगमन पर उनके काफिले को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रखी थी. इसके लिए अरविंदो चौराहे पर एक टेंट भी लगा लिया था. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपना पंडाल हटाकर रास्ते से हटने को कहा। लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के न मानने पर पुलिस ने उनपर हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया, साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया. सिंधिया को काला झंडा दिखाने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे और अन्य कार्यकताओं को गिरफ्तार किया. चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं.
गिरफ्तारी की गलत करार दिया
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चौकसे की गिरफ्तारी को पूरी तरह गलत करार दिया है. उन्होंने कहा कि, हम विपक्ष में हैं, तो हम विरोध करेंगे ही. सभी कांग्रेसी एक साथ हैं अगर विरोध करने पर हमें गिरफ्तार किया जाता है, तो हम एक बार नहीं सौ बार विरोध करेंगे. सौ बार हम गिरफ्तारी के लिए भी तैयार हैं।


