- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वैश्विक महामारी के दौरान, करन आनंद ने दैनिक मज़दूरों से बातचीत करके उनकी वास्तविक पीड़ा को महसूस करने की कोशिश कीं।
भारत कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में एक चिंताजनक स्थिति में है देश में कोरोनोवायरस रोगियों की संख्या में भारी वृद्धि को देखकर इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। सिर्फ अगस्त में 2 मिलियन से अधिक नए कोरोनोवायरस रोगियों की रिपोर्ट सामने आई और पुणे शहर की स्थिति काफी खराब है – जो कि सबसे अधिक COVID -19 मामलों वाला शहर बन गया है। स्थिति को सामान्य होने और सभी को अपने – अपने क्षेत्रों में पैर वापस जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने कोरोनोवायरस प्रभाव के बारे में सच्चाई जानने के लिए अपने सिक्योरिटी गार्ड के साथ एक बातचीत की, बातचीत के बाद करन आनंद ने कहा, ” आज मैंने बिल्डिंग के वॉचमैन से बात की तब मुझे अहसास हुआ कि मैट्रो सिटी में ज्यादातर लोग फ्लैट में रहते है जिनकी सुरक्षा की बागडोर सेक्युरिटी गार्ड के हाथो में होती है।
यह गार्ड अपनी महीनो-सालों तक अपनी फैमिली से दूर रहकर हम लोगो की रक्षा करते है। और महामारी के चलते इतना जोखिम उठाना बहुत बड़ी बात है , सही मायने में इन्हे कोरोना वॉरियर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पूरी बिल्डिंग में अगर एक भी कोरोना पेशेंट निकल जाता है तो उनकी तो इनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
अपने बीवी-बच्चोँ से दूर ,अपने गाँव से दूर दुसरो की सेवा में निःस्वार्थ भाव से लगे हुए है। आज इस सभी से बात करके ,इनके जस्बे को देखकर मैं काफी खुश हो गया और साथ ही दुःख भी था की इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जबकि यह समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ”
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की। यह जल्द ही रिलीज होगी।


