- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मंच से बताई अपने जीवनसाथी से अपेक्षाएं
अग्रवाल सोशल ग्रुप का परिचय सम्मेलन
इन्दौर. परिचय सम्मेलन जैसे मंच विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए श्रेष्ठतम चयन हेतु सर्वाधिक उपयोगी माध्यम हैं. उच्च शिक्षित बच्चे भी अपने माता-पिता की सहमति से जीवनसाथी का चयन करते हैं तो लगता है कि हमारी संस्कृति और परिवार के संस्कार कितने श्रेष्ठ हैं. विवाह हमारे संपूर्ण जीवन की दिशा और दशा तय करने वाला प्रसंग होता है। अग्रवाल सोशल ग्रुप ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किया है.
ये प्रेरक विचार हैं समाजसेवी विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप) के, जो उन्होंने आज अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा खंडवा रोड स्थित ग्रैण्ड शहनाई परिसर में वैश्य घटकों के उच्च शिक्षित युवक-युवतियों के लिए आयोजित परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए. समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के महामंत्री राजेश बंसल, राजेश गर्ग केटी, शैलेष गर्ग, मोहन अग्रवाल भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
अतिथियों ने परिचय पुस्तिका ‘परिचय बेलाÓ का लोकार्पण भी किया. वैश्य घटकों के 330 उच्च शिक्षित युवा युवतियों ने इस सम्मेलन में अपनी प्रविष्ठियां भेजी थीं। आज सुबह से शाम तक लगभग 240 प्रत्याशियों ने मंच पर पहुंचकर बेबाकी से अपने परिचय दिए और मनचाहे जीवनसाथी से अपनी अपेक्षाएं भी बताई. इन प्रत्याशियों में 180 युवतियां एवं 150 युवक शामिल थे। परिचय देने वालों में डॉक्टर्स, आईटी सेक्टर एवं एमबीए, एमसीए, सीए सहित इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त करने वाले प्रत्याशी भी शामिल थे.
सहयोगी बंधुओं का सम्मान
सभी प्रत्याशियों के लिए रिश्ते तय कराने हेतु समाज के वरिष्ठजनों की समिति भी बनाई गई थी जिनके प्रयासों से शाम तक लगभग 70 रिश्तों पर सहमति के आसार बन गए और करीब 20 रिश्तों पर दोनों पक्षों में मंत्रणाओं का दौर जारी था। संध्या को समापन सत्र में समाजसेवी दिनेश मित्तल, सुनील गुप्ता, जगदीश बाबाश्री, सुरेश गुप्ता, विनोद सिंघानिया, पवन सिंघल क्रेन अभिषेक मित्तल एवं राधाकिशन महूवाले के आतिथ्य में सम्मेलन के सहयोगी बंधुओं का सम्मान भी किया गया। संचालन रूपीषा मंगल एवं दीप्ति अग्रवाल ने किया। आभार माना राजेश कुंजीलाल गोयल ने।


