- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
एकता कपूर ने जोश के साथ एक बार फिर शुरू किया काम!
हालिया महामारी के कारण मनोरंजन उद्योग कुछ महीनों से ठप पड़ा था, लेकिन ‘कंटेंट क्वीन’ एकता कपूर लॉकडाउन के समय भी कई परियोजनाओं पर काम करने में व्यस्त थीं। उपभोक्ताओं की पसंद के बारे में असीम समझ रखने वाली, एकता ने इस दौरान भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म और एक वेब शो रिलीज़ किया है।
एकता लॉकडाउन के तुरंत बाद सभी आवश्यक मानदंडों और सावधानियों के साथ “लाइट, कैमरा, एक्शन” के लिए तैयार थी। कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित वेब शो “ब्रोकन बट ब्यूटीफुल” का ट्रेलर रिलीज़ किया है जिसने सभी प्रशंसकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। वही, पिछले शुक्रवार को, उन्होंने एक अन्य सुपरहिट शो “दिल ही तो है” का तीसरा सीजन और फिल्म “डॉली किटी और वो चमके सितारे” को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया है
उद्योग के करीबी सूत्रों ने साझा किया,“एकता लगातार दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त है। वह सभी प्लेटफार्म पर, विशेष रूप से ओटीटी पर छाई हुई हैं और सभी फॉरमेट में अपना कंटेंट रिलीज कर रही हैं, इतना ही नहीं, इस लॉकडाउन में सीमित संसाधनों के साथ भी फिल्में या शो सहित मनोरंजन कर रही हैं।”
एक तरफ जहां निर्माता प्रोजेक्ट्स के लिए संघर्ष कर रहे हैं, एकता कपूर परियोजनाओं और ताजा कंटेंट के साथ धूम मचा रही हैं। कंटेंट कंसम्पशन में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए, एकता ने दर्शकों की पसंद को बखूबी परख लिया है और उन्हें कस्टम मेड कंटेंट प्रदान कर रही हैं। चाहे वह फिल्में हों, वेब शो हों या टीवी सीरियल- वह पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त हैं। निस्संदेह, एकता अजेय है और कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्तोत्र हैं।


