- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
10 लाख कैप्सूल से पी सी खरया का थ्रीडी एबस्ट्रेक्ट आर्ट बनाया
जाने माने फार्मासिस्ट और मॉडर्न समूह के फाउंडर प्रभात चन्द्र खरया को श्रद्धांजलि
इंदौर। मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा 25 सितम्बर, वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे एक अनूठे तरीके से मनाया गया। इस दिन देश के जाने माने फार्मासिस्ट और मॉडर्न समूह के फाउंडर श्री प्रभात चन्द्र खरया जी को श्रद्धांजलि देने के लिए, लगभग 10 लाख कैप्सूल द्वारा श्री पी सी खरया जी का थ्रीडी एबस्ट्रेक्ट आर्ट बनाया गया।

इसके अनावरण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मिनिस्टर मध्यप्रदेश शासन तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह आर्ट प्रदेश के जाने माने कलाकार साहिल लहरी की टीम द्वारा बनाया जा रहा है, साहिल लहरी ने बताया के इस आर्ट को बनाने के लिए उनके साथ टीम 4 सितम्बर से दिन- रात लगातार कार्यरत है, यह आर्ट का परफेक्ट विज़न करीब 20 फीट से दिखाई देता है, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड मैं दर्ज किया गया, वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड से चीफ वेरिफिकेशन हेड डॉ प्रदीप मिश्रा जी और श्री निर्मल दुबे जी ने यह रिकॉर्ड दर्ज होने की पुष्टि की।
मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन और आईपीए के चेयरमैन श्री अनिल खरया जी ने बताया की उनका व उनके पुत्र व संस्था के वाईस चेयरमैन श्री शांतनु खरया का बहुत समय से मन था की वह अपने पिताजी के लिए कुछ अनोखा कार्य करना चाहते है. कैप्सूल से पोट्रेट बनाए का यह आईडिया शांतनु खरिया जी के दिमाग में लम्बे समय से था, और वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे, इस सदी के महान फार्मासिस्ट श्री पी सी खरया जी को श्रद्धांजलि देने का बिलकुल सही समय है. संस्था के प्रेसिडेंट श्री अरुण खरया जी और समूह निदेशक डॉ पुनीत कुमार द्विवेदी ने अंतर्राष्ट्रीय फार्मेसी दिवस के अवसर पर बने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए सभी को बधाई दी.
इसके अलावा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन द्वारा एक वर्चुअल प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया, इसमें 50 से अधिक शिक्षाविद जुड़े और “ट्रांस्फोर्मिंग ग्लोबल हेल्थ” थीम पर अपने अपने विचार व्यक्त किए. सत्र मैं इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन के चेयरमैन श्री अनिल खरया जी, सेक्रेटरी डॉ.वाई. ए.जालिवाला और कोषाध्यक्ष श्री.एस.सी.एर्रन भी मौजूद थे. मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की हेड डॉ सपना मालवीय ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।


