- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मुख्यमंत्री से किसी भी मंच पर चर्चा को तैयार: दिग्विजय सिंह
पूरे परिवार पर लगाए भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप
इंदौर. भाजपा हमेशा मप्र में कांग्रेस सरकार के 10 सालों की बात याद दिलाती है. लेकिन अपने 15 सालों का राज में उन्होंने क्या किया उसकी बात नहीं करती. मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को चुनौती देता हूं और किसी भी मंच पर चर्चा करने को तैयार हूं. कांग्रेस के 10 सालों और भाजपा के 15 सालों के कार्यकाल को लेकर बहर कर लें और बताएं उन्होंने क्या किया.
यह बात कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचरा हुआ है. पोषण आहार, अवैध रेत खनन और व्यापमं जैसे घोटाले हुए है. इन घोटालों में मुख्यमंत्री का पूरा परिवार लिप्त है. मैं यह आरोप उन पर लगा रहा हूं. वे चाहें तो मुझ पर मानहानि का दावा भी कर सकते हैं. मेरे पास इस बात का प्रमाण भी है. मैं उसे प्रस्तुत कर दूंगा. उन्होंने केंद्र सरकार पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि यदि केंद्र ने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो फिर गुजरात एक घाटे वाले पेट्रोलियम कार्पोरेशन के शेयर केंद्र सरकार के फायदे में चल रहे कार्पोरेशन में क्यों ट्रांसफर किये गये. वहीं उन्होंने कहा कि जिन हवाई जहाजों को खरीदने का सौदा हमने 600 करोड़ में किया था, वह वर्तमान सरकार ने 1300 करोड़ में पूरा किया है. यह नहीं तय सीमा से कम जहाज खरीदे गये.
ढाई करोड के रथ में निकले आशीर्वाद लेने
दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वे जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले है. उसके लिए उन्होंने ढाई करोड़ का रथ बनवाया है. उसमें बैठकर वे जनता से आशीर्वाद लेंगे. जबकि जिस राम का नाम वे हमेशा लेते हैं. उन्होंने रावण से युद्ध बिना रथ के लड़ा था और उनकी सेना भी पैदल ही थी. जबकि रावण रथ पर सवार था. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मंहगी बिजली खरीद रही है, जिमसें भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। शिवराज की भाजपा सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों से अपनी वास्तविकता को छिपाने में लगी हुई.
राहुल ने नहीं दिया बयान
उन्होंने राहुल गांधी के बयान के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. राहुल गांधी ने वह बयान नहीं दिया है जिसको लेकर रक्षा मंत्री को राजनीतिक प्रेस कांफ्रेंस करना पड़ी. यह बात तो भाजपा समर्थित एक उर्दु अखबार में ही छपी थी. उन्होंने आरोप लगाया है कि ई-टेंडरिंग के माध्यम से चुने हुए ठेकेदारों को काम मिले. वहीं जिस अधिकारी ने इसे उजागर किया, उसको छुट्टी पर भेज दिया गया.
नेताओं और कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इसके पूर्व कांग्रेस के समन्वय समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया. इसमें समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य दिग्विजयसिंह, रामेश्वर निखरा, मनोहर बैरागी, विभा पटेल, मुजीब कुरैशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसमें आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेसी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की गई. शुभकारज गार्डन में हुई इस चर्चा में टिकट के दावेदार भी कतार में लगे रहे. सिंह ने उनसे भी सरकार बनाने के साथ ही उनकी जीत से संबंधित सवाल भी किए. दावेदारों से सिंह ने पूछा की जीत को लेकर उनकी रणनीति क्या है और यदि उन्हें टिकट मिल जाता है तो वह अपनी सीट के साथ ही और कितनी सीटों पर पार्टी का झंडा बुलंद कर सकते हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महू, देपालपुर, राऊ, सांवेर विधानसभा चुनाव के दावेदार और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके साथ ही संगत में पंगत का भी आयोजन किया जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने भी भोजन का आनंद लिया.


