- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“यह मेरी सबसे अच्छी तारीफ है जो मुझे सुधीर मिश्रा सर से मिली है” – नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी लंबे समय से दर्शकों को लुभाने वाले प्रदर्शनों से प्रभावित कर रहे हैं। उन्हें अपने सिनेमा में कई रोल के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को कई शानदार प्रदर्शन दिए है और उन्हें अपनी असाधारण प्रदर्शन से प्रेरित किया हैं।
एक उत्कृष्ट कलाकार के रूप में वह आसानी के साथ किसी भी भूमिका को निभाने के लिए जाने जाते है। “सीरियस मैन” के सेट पर एक दिलचस्प घटना घटित हुई जो हमेशा के लिए प्रतिभाशाली अभिनेता की अनमोल यादों में से एक रहेगी।
निर्देशक सुधीर मिश्रा ने क्रू को बिना बताए सेट पर नवाज़ को लेने के लिए कहा जबकि वह पहले से ही उनके बीच खड़े थे। नवाज ने तेजी से कदम आगे बढ़ाये और पहली बार में ही इस रोल को शानदार तरीके से निभाया। सुधीर मिश्रा ने अभिनेता के आश्चर्यजनक अभिनय कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भले ही वह आम लोगों में से एक हैं लेकिन वो अपने शिल्प और विशेषज्ञता के कारण अलग नजर आते हैं।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया,”सुधीर सर मेरे लिए एक गुरु के समान हैं, जिनके साथ मैं 20 साल से काम करने का इंतज़ार कर रहा था। उनकी उत्कृष्टता और सामग्री के आधार पर काम करने की इच्छा उनकी दृष्टि उन गुणों में से एक है जिनकी मैं वास्तव में सराहना करता हूं। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव सबसे अच्छा रहा।
एक दिन जब हम सीरियस मैन की शूटिंग कर रहे थे, उन्होंने एक टिप्पणी की कि वह अक्सर मुझे भीड़ का हिस्सा होने के बावजूद एक अलग सा महसूस करते हैं, मैं कभी भी अपने प्रदर्शन में असफल नहीं होता। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ तारीफ में से एक है। मेरे पूरे करियर में मुझे काफी तारीफ मिली है और मैं इसे जीवन भर निभाऊंगा। ”
इन वर्षों में ‘सीरियस मैन’ में अभिनय करने वाले अभिनेता न केवल अपने प्रशंसकों से बल्कि मनोरंजन उद्योग के प्रशंसित निर्देशकों और निर्माताओं से भी सराहनाएं प्राप्त कर रहे है। उनमें से एक हैं – निर्देशक सुधीर मिश्रा। नवाज़, मांझी से लेकर मंटो तक और ठाकरे से लेकर ‘रात अकेली हैं” में जटिल यादव तक कई तरह की भूमिकाओं के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं। उन्होंने अपने सभी चरित्रों को काफी सहजता से निभाया हैं। हम जल्द ही नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को “सीरियस मैन’ को एक अलग किरदार में देखेंगे।


