- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
नशीली दवाईयों के तस्कर गिरोह का एक और आरोपी पकड़ाया
इन्दौर. नशीली दवाईयों के तस्कर गिरोह के एक आरोपी के कब्जे से 825 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में नशीली दवाईयों सहित तस्करों को बडी संख्या में पकडा गयाा था. जिनसे पूछताछ में अन्य तस्करों की जानकारी मिली थी. पुलिस थाना चदंन नगर पुलिस टीम द्वारा अभी तक कुल 6 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के पंजीबध्द कर कुल 12 आरोपियो को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अल्प्राझोलम टेबलेट्स बरामद की गयी है. इसी दिशा में कार्रवाही के दौरान मुखबिर से सूचनाप्राप्त हुई कि सहयोग नगर ईटभट्टे के पास सिरपुर में बबलू रघुवंशी नाम का व्यक्ति अपने पास नशीली दवाईया लेकर किसी को डिलेवरी देने के लिये आने वाला है. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये आरोपी दौलत सिंह उर्फ बबलू रघुवंशी पिता इमरत रघुवंशी निवासी व्यक्टेश विहार कालोनी एरोड्रम को मुखबिर के बताये स्थान से पकडा गया. एवं आरोपी के कब्जे से 825 नशीली गोलिया बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया जा रहा है. उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर योगेश सिंह तोमर, उनि.हरिसिंह सनोडिया सउनि. घनश्याम मिश्रा, प्रआर राकेश सिंह, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, की सराहनीय भूमिका रही।


