- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोरोना के बेहतर इलाज के लिए मरीजों का भरोसेमंद अस्पताल बना इंडेक्स मेडिकल कॉलेज
बुधवार को 42 मरीज ठीक होकर पहुंचे अपने घर
इंदौर. कोरोना से संक्रमित लोगों और उनके परिवारजनों के बीच इंडेक्स अस्पताल उम्मीद की एक किरण बन चुका है। इसकी वजह है रोज़ ठीक होकर घर लौटने वाले लोगों की बढ़ती संख्या और अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को दिया जा रहा बेहतर इलाज ।
बुधवार को भी अस्पताल से 42 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर के लिए रवाना हुए है। ठीक होने वाले इन मरिजों में 2 माह की बच्ची से लेकर 65 साल के बुजुर्ग और गर्भवती महिला भी शामिल है।
डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को डॉक्टर ने बताया कि घर जाने के बाद भी उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे कुछ दिनों तक घर पर भी मास्क लगाकर रहे और अपनी दवाइयां समय पर लें। इसके साथ ही आम लोगों को यह सुझाव दिया गया है कि कोरोना के लक्षण दिखे तो बिना देर किए अस्पताल पहुंचे, क्योंकि जितना जल्दी हम इस बीमारी को डायग्नोस कर पाएंगे उतना ही बेहतर इसका इलाज कर पाएंगे।
मरीजों ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा, कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
टीम के प्रयासों की वजह से वे इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल और उन्हें डिस्चार्ज करने में आयुष्मान भारत के इंचार्ज रजत चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 42 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


