- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
इंदौर में 469 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के बढऩे का सिलसिला जारी है. 469 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 24475 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 572 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3125 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2642 निगेटिव और 469 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 13 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 1 खारिज किया गया. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 24475 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 302182 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 24475 पॉजीटिव निकले. इनमें से 572 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 526 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 19370 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4533 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 12 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6558 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


