- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
इन्दौर. पुलिस कंट्रोल रूम में आज इन्दौर पुलिस के 16 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया.
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अजय बाजपेयी, उप पुलिस अधीक्षक लाईन अजीत सिंह चैहान एवं सूबेदार सुश्री उज्मा खान की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण उनि वाय.एस. रघुवंशी- थाना वियय नगर, सउनि अभिलाख शर्मा- महूं/शिकायत शाखा खण्ड 29, सउनि रमेश सिंह यादव- थाना हातोद, सउनि विक्रम सिंह चैहान- थाना आजाद नगर, प्रधान आरक्षक 1130 श्यामलाल निगम- डीआरपी लाईन इंदौर एवं उनके परिजन तथा अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ के साथ कर पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया.
उन्होनें कहा कि ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है. साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक बन सकते है. उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों कों सभी के साथ साझा किया गया.


