- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिवाली पर अक्षय की फिल्म लक्ष्मी बम का धमाका भारत के साथ साथ विदेशोमें भी
फ़िल्म लक्ष्मी बम ९ नवम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ की जा रही है लेकिन इसके साथ कुछ देशों के दर्शक फ़िल्म को बड़े पर्दे पर भी देख सकेंगे
कोरोनावायरस महामारी के कारण सिनेमाघर बंद होने के साथ ही मेकर्स ने इस दिवाली को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विकल्प चुना है । अब जब फिल्म डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर अपनी वेब रिलीज के लिए तैयार है, मेकर्स ने एक और एक्ससाइटिंग न्यूज़ दर्शकों के साथ साझा की है. ९ नवंबर को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई जैसे तीन देशों में भी लक्ष्मी बम रिलीज होगी.
मेकर्स ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल हैंडल पर दी हैं। उन्होंने लिखा हैं ‘इस दीवाली, #LaxmmiBomb ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूएई में 9 नवंबर को रिलीज़ होगी. #YehDiwaliLaxmmiBombWaali #FoxStarStudios’
मूल फिल्म में अभिनय करने वाले राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी गुड न्यूज़ के बाद फिर से साथ अभिनय करते नजर आएंगे ।
अपनी आगामी फ़िल्म लक्ष्मी बम के पोस्टर में अक्षय कुमार के कभी न देखे गए विशेष अवतार को देख़ दर्शकों में पहले से इस फ़िल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा हैं। तमिल हिट ‘ कंचना ‘ का रीमेक बनाने वाली यह फिल्म शुरुआत से ही चर्चा पैदा करने में कामयाब रही है ।
पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साल का आगाज कर चुके अक्षय को क्रिटिक्स और सिनेमा-लवर्स दोनों से सराहना मिली है । अभिनेता लक्ष्मी बम में एक ट्रांसजेंडर के अपने किरदार के साथ अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं ।
डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी द्वारा प्रस्तुत, अ केप ऑफ़ गूड फ़िल्मस , तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित , लक्ष्मी बम डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर ,साथ ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई जैसे तीन देशों में भी इस दिवाली ९ नवंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है।


