- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो ने पूरा किया 2 साल का माइलस्टोन !
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो की पूरी कास्ट इस वक्त जश्न बनने के मूड में है। ऐसा हो भी क्यों नहीं? क्योंकि इस शो ने अपना 2 साल का सफर पूरा किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सिद्धार्थ कुमार तिवारी की मैगनम ओपस ‘राधाकृष्ण’ टेलीविजन पर किसी मास्टरपीस से कम नहीं है साथ ही पहली पौराणिक प्रेम कहानी होने के नाते दर्शकों के बीच इसे अपार लोकप्रियता मिली है।
इस शो ने हर उम्र के ऑडिएंस का दिल जीता है इतना ही नहीं राधा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मल्लिका सिंह और कृष्ण की भूमिका निभाने वाले सुमेध मुदगलकर को दर्शकों ने खूब सराहा है। इस शो के 2 साल के माइलस्टोन पूरे होने के साथ ही इसका आगामी ट्रैक बहुत ही शानदार होने वाला है।
निर्माताओं ने दर्शकों को आश्चर्यचकित करने का फैसला किया है जहां इस अध्याय में राधाकृष्ण आखिरकार एक साथ होंगे। राधाकृष्ण की थीम पर आधारित यह सुंदर कहानी दर्शकों को आनंदित कर देगी। गोलोक में कृष्ण की वापसी खुशी की वापसी को चिह्नित करेगा और दर्शकों में भी जश्न का माहौल पैदा करेगा। दर्शकों को शो में एक बार फिर से अपने पसंदीदा जोड़ी को एक साथ देखने का मौका मिलेगा।
इस माइलस्टोन पर बात करते हुए, कृष्ण की भूमिका निभाने वाले सुमेध मुदगलकर कहते हैं,” इस शो ने मुझे व्यक्तिगत रूप से, मन की शांति और शो कृष्ण के बारे में बहुत सारा ज्ञान दिया है । इस तरह के एक महाकाव्य शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत प्रसन्नता होती है जो दर्शकों को खुशी देता है और उनसे मुझे बहुत सारा प्यार मिलता है। मैं स्वास्तिक प्रोडक्शंस का इस जीवन भर के इस अवसर के लिए आभारी हूँ और स्टार भारत चैनल का भी जो हमें दर्शकों तक पहुचाने के लिए हमारे सारथी बने।
शो में राधा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मल्लिका सिंह इस माइलस्टोन को लेकर कहती हैं,” ऑडिशन से लेकर राधा का रोल मुझे मिल जाने तक के ऐसे कई सफर में मैंने ‘राधाकृष्ण’ शो से कई यादें बटोरी हैं। मुझे लगता है कि इन दो वर्षों में इस शो ने मुझे एक व्यक्ति के रूप में ग्रो करने में मदद की है। सुंदर स्टोरीलाइन, इसकी यात्रा, प्रमुख दृश्यों की तैयारियों का मुझपर व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुदको लकि मानती हूँ कि हमने अपनी अद्भुत कास्ट और क्रू के साथ अपना दो साल का माइलस्टोन पूरा कर लिया है। ”
2 साल के माइलस्टोन को हासिल करने के लिए ‘राधाकृष्ण’ शो की टीम कोकुडोस!


