- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साथ निभाना साथिया सीजन 2 के लिए अभिनेता हर्ष नागर ने सीखी गुजराती!
उभरते अभिनेता हर्ष नागर अब अपने आगामी शो साथ निभाना साथिया सीजन 2 में अपनी मुख्य भूमिका निभाने और नई यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिल्ली के इस लड़के ने अपने जल्दी सीखने के कौशल, मासूम चेहरे और कई भूमिकाएं निभा पाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने 5 साल की उम्र से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो, हर्ष का विवाह वड़ोदरा की एक ग्राफिक डिजाइनर तन्वी व्यास से हुआ, जो साल 2008 की पूर्व मिस इंडिया अर्थ भी रही हैं।
दर्शक जल्द ही हर्ष को साथ निभाना साथिया के दूसरे सीज़न में अनंत देसाई का किरदार निभाते देखेंगे, जो एक मनोरंजक पारिवारिक ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें वह और स्नेहा जैन (जो गेहना का किरदार निभा रही हैं) उनके बीच एक प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। अपने किरदार के लिए, हर्ष अपने हावभाव, मुद्राएं, तरीके और भावों का अभ्यास तब तक करते रहे जब तक कि वे पूरी तरह अपने किरदार को समझ नहीं गए। वास्तव में, उन्होंने अपनी रियल लाइफ वाइफ तन्वी से गुजराती भाषा सीखी।
हर्ष नागर जिन्होंने अपनी बोली पर पकड़ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अपनी पत्नी तन्वी से गुजराती भोजन और संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सुना है। गुजराती एक बहुत ही प्यारी भाषा है और मैंने गुजराती भाषा से अधिक परिचित होने और इसकी विभिन्न बारीकियों और शैलियों को परिपूर्ण करने के लिए चुना है, जो विशेषताएं ‘साथ निभाना साथिया’ शो में मेरे किरदार ’अनंत’ के अनुरूप है। मेरी पत्नी, तन्वी इस प्रक्रिया के माध्यम से मुझे सलाह देने के लिए पर्याप्त है।
मैंने उनके उनसे न केवल बोली को सही तरीके से बोलना सीखा बल्कि इसका उच्चारण और कुछ लोकप्रिय गुजराती तकिया कलमों में भी महारत हासिल की। यह अब तक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहा है। यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने अपनी सभी ऊर्जाओं को इस किरदार के परफेक्शन में लगा दिया है और मुझे उम्मीद है कि यह स्क्रीन पर जरूर दिखाई देगा। हमेशा एक नई भाषा सीखने में मज़ा आता है। मेरा यह सीखने का पूरी तरह से एक अलग अनुभव रहा है।”
हर्ष निश्चित रूप से अपने किरदार के तह तक उतरना पसंद करते हैं और उसे पूरी तरह से निभाते हैं। रश्मि शर्मा द्वारा निर्मित साथ निभाना साथिया 2 शो एक बार फिर मोदी परिवार को लेकर आ रहा है जहाँ गोपी (देवोलेना भट्टाचार्जी द्वारा अभिनीत किरदार), कोकिला (रूपल पटेल द्वारा अभिनीत किरदार), अहम (मोहम्मद नाज़िम द्वारा निभाया गया किरदार) और कई नए किरदारों के साथ बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।


