- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इरोस नाउ ओरिजिनल की शॉर्ट फिल्म ‘ए मॉनसून डेट’ ने सिनसिनाटी के भारतीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता!
मुंबई. इरोस नाउ, दक्षिण एशिया की अग्रणी स्ट्रीमिंग मनोरंजन सर्विस, इरोस एस.टी.एक्स वैश्विक निगम के स्वामित्व (NYSE: EROS) वाली, एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी,अपने वैश्विक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए विभिन्न भाषाओं में अभिनव और ओरिजिनल कंटेंट बनाने में लगातार लगी रहती है।
सभी ब्लॉकबस्टर, नई रिलीज़, क्लासिक्स और इरोस द्वारा पेश की गई बी-फिल्मों के साथ, एक पूरा सेक्शन है, जो ‘ओरिजिनल शॉर्ट फिल्मों’ के लिए समर्पित है। ऐसी ही एक ओरिजिनल शॉर्ट फिल्म- ‘ए मॉनसून डेट ’को सिनसिनाटी में भारतीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया है!
तनुजा चंद्रा द्वारा अभिनीत और गजल धालीवाल द्वारा लिखी गई, इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रियांशु पेन्यूली जैसी स्टार कास्ट शामिल है। 20 मिनट और 43 सेकंड की ओरिजिनल फिल्म एक युवा महिला की यात्रा के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने प्रशंसक को मिलने के लिए एक यात्रा के दौरान खट्टे-मीठे क्षणों का अनुभव करती है।
शॉर्ट फिल्म न केवल दर्शकों को स्क्रीन पर बांधे रखना सुनिश्चित करती है, बल्कि एक ऐसी उत्तेजक कहानी को बयान करती है, जो क्रेडिट्स के बाद भी दर्शकों के दिलों में बनी रहेगी।
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिनसिनाटी में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीतने की उमंग को साझा करते हुए, फिल्म की मुख्य स्टार कोंकणा सेन शर्मा, “मैं इस खबर से बहुत खुश हूं! मेरा मानना है कि ‘मॉनसून डेट’ एक ऐसी फिल्म है जो इस सोच को प्रकट करती है कि अच्छी कहानियों या अद्वितीय कंटेंट को लंबे समय तक रहने की आवश्यकता नहीं है लेकिन इसका प्रभाव बड़ा हो सकता है। इसके अतिरिक्त, मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहती हूं क्योंकि मुझे पता है कि टीम के प्रत्येक सदस्य ने फिल्म के लिए अपने दिल और आत्मा को लगा दिया है। ”


