- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सांसद शंकर लालवानी को ‘‘आयुष रत्न’’ सम्मान
इन्दौर। आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउण्डेशन पिपलियाहाना, इन्दौर पर आयोजित सम्मान समारोह में इन्दौर सांसद श्री शंकर लालवानी जी को आयुष रत्न से सम्मानित किया गया।
आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउण्डेशन के सचिव डाॅ. भूपेन्द्र गौतम ने बताया कि यह सम्मान सांसद श्री शंकर लालवानी जी को कोरोना काल के समय दी गयी सेवाओं के लिये तथा उनकी सक्रियता के लिये प्रदान किया गया है।
संस्था सचिव डाॅ. गौतम ने बताया कि शंकर लालवानी जी ऐसे सांसद हैं, जिनमें नेताओं वाले गुण का होकर जनसेवक वाले गुण अधिक हैं। इसी कारण वे रिकार्ड मतों से इन्दौर शहर से विजयी होकर देश संसद सभा में शहर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
यह सम्मान उन्हें इसलिये प्रदान किया गया क्योंकि एक सर्वे के अनुसार श्री शंकर लालवानी जी ने देशभर के सांसदों में सबसे बेहतर जन सेवा-सहयोग कोरोना के समय लोगों का किया। जिसमें लोगों को खाना पहुँचाना, एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने का पास बनवाना तथा प्रवासी मजदूरों को बायपास पर दी जाने वाली सुविधायें प्रमुख हैं।
उक्त अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि आज का यह सम्मान समारोह विशेष रूप से चिकित्सकों के अलावा अन्य जो लोगों ने अपनी सेवायें उस दौरान लोगों को प्रदान की है, उनके लिये रखा गया था।
आपने बताया कि कोमल द्विवेदी जो कि कोरोना हेल्पलाईन 104 के लिये सहयोग प्रदान किया तथा डाॅ. ज्योति दुबे जो कि कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रही हैं, उन्हें ‘‘आयुष मित्र’’ से सम्मानित किया गया। डाॅ. द्विवेदी कोरोना मेें लाॅकडाऊन के समय वे लगातार श्री शंकर लालवानी जी से सम्पर्क में थे तथा कई लोगों को सुविधायें पहुँचाने में मददगार भी रहे।
जब कोरोना लाॅकडाउन के बाद शहर के निजी क्लीनिक के पुनः शुरू करने की बात आई तब भी शंकर लालवानी जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उसके बाद धीरे-धीरे शहर को पटरी पर लाना यह उनका महान् कार्य रहा है। ऐसे जन सेवक को हम ‘‘आयुष रत्न’’ से सम्मानित करते हुये खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं


