- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बच्चे पढ़े, आगे बढ़े, शासन मदद करेगा: शाह
शिक्षा मंत्री ने लैपटॉप के लिए विद्यार्थियों को दिए प्रतीकात्मक चैक
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार इंदौर संभाग के 6 हजार 350 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रूपये के मान से राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई हैं. यह राशि के प्रतिकात्मक वितरण के लिए आज शिक्षा मंत्री विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में ब्रिलियंट कंवेन्शन सेंटर में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में इंदौर संभाग के 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, विधायकगण रमेश मैंदोला, सुश्री ऊषा ठाकुर, राजेश सोनकर, एल्डरमेन भारत सिंह रघुवंशी, कलेक्टर निशांत वरवड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीणा विशेष रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि के चेक की प्रतिकृति भेंट की. उन्होने संभाग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी.
उन्होने कहा कि विद्यार्थियों ने बड़ी मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त किये हैं. उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया हैं. उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़े और आगे बढ़े राज्य शासन उन्हें पूरी मदद देगा। प्रदेश में 67 हजार 615 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि वितरित की जा रही हैं.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन द्वारा दिखाया गया. मुख्यमंत्री ने जबलपुर संभागीय मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर संभाग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र के साथ लैपटॉप खरीदने की राशि का वितरण किया.
इंदौर में संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को बच्चों ने बडे ही उत्साह के साथ सुना. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत 11 जून को की गई घोषणा के अनुसार प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा पहली बार में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण करने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि का वितरण उनके बैंक खातों में किया गया.


