- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला की तारीफ करते हुए सह-कलाकार मोहसिन खान ने कहा , सेट पर रो पड़ी थी अभिनेत्री !
फैशनिस्टा और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी पहली फिल्म, “सिंह साहब द ग्रेट” के बाद से ही बहुत सारे दिल पर राज़ करना शुरू कर दिया था और अपनी असाधारण प्रतिभा और सुंदरता के साथ, उन्होंने बी – टाउन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अपने पूरे करियर के दौरान, रौतेला ने सभी तरह की शैलियों की फिल्मों का चयन किया जिसमे हास्य से लेकर रोमांच तक शामिल हैं ,अभिनेत्री को अगर बहुमुखी कहा जाये तो गलत नहीं होगा।
उर्वशी रौतेला नए सनसनीखेज रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो “वो चाँद कहाँ से लाओगी ” को लेकर पूरे सोशल मीडिया में छाई हुई है। सभी प्रशंसकों की डिमांड पर रौतेला रोमांटिक सांग के सह-कलाकार मोहसिन खान के साथ कल रात वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुई , जहाँ मोहसिन खान ने उल्लेख किया कि गीत के अंतिम सीन में उर्वशी अचानक से भावुक हो गई थी ,और उनके आँसू बहने लगे थे।
अभिनेत्री ने बिना किसी ग्लिसरीन या आर्टिफीसियल आँसू के बिना लास्ट सीन को बड़ी ही खूबसूरती से किया। अभिनेत्री अपने चरित्र के साथ इतनी उलझी हुई थी कि वह बैक स्टेज भी रो रही थी। आगे मोहसिन ने कहा कि , “वह बहुत, बहुत, बहुत, बहुत अच्छी अभिनेत्री है।”
इस पर रौतेला ने जवाब दिया, “मैं वास्तव में इसे महसूस कर सकती थी (सीन ) ,सब इमोशन मुझे वास्तव में फील हो रहे थे ।” वह कहना चाह रही थी कि यह गीत इतना सुंदर था कि इसमें मेरे करैक्टर को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करने की पूरी प्रक्रिया को सरल बना दिया।
सभी प्रसंशको के इंतज़ार को खत्म करते हुए “वो चाँद कहाँ से लाओगी ” अब रिलीज़ हो चुका है और जहां हम उर्वशी रौतेला की प्रतिभा को देख सकते है।


