- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
मनीष पॉल ने फ़िल्म जुग जुग जियो की शूटिंग शुरुवात की, कियारा,वरुण और निर्देशक संग तस्वीर को साझा किया
अभिनेता होस्ट मनीष पॉल जहाँ जाते है वे अपना जलवा वहाँ बिखेर देते है , फिर वह कोई भी जगह हो। वे अपने खुशमिजाज स्वभाव से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते है । मनीष की हर पोस्ट में कुछ न कुछ मजेदार होता है और वे अक्सर मजेदार चीजे करते रहते है ।
हालही में यह खबर आयी थी कि मनीष पॉल फ़िल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले है। अब खबर यह है कि मनीष पॉल चंडीगढ़ पहुंच चुके है , और वे फ़िल्म की स्टार कास्ट कियारा आडवाणी, वरुण धवन , अनिल कपूर और नीतू कपूर से जुड़ चुके है । चंडीगढ़ से मनीष का हमेशा एक खास जुड़ाव रहा है । मनीष को जब कभी मौका मिला है वे चंडीगढ़ आये है और इस बार और भी खास है क्योंकि वे अपनी आगमी फ़िल्म की शूटिंग करणे आये है ।
मनीष ने तस्वीर को साझा करते हुए पोस्ट किया ‘ मेरी माँ हमेशा कहतीं है, #जुग जुग जियो , तो यह होना ही था। मेरा पहला दिन @ धर्मा मूवीज के साथ पहली फ़िल्म ,
सुपर एक्सायटेड और थ्रिल हु अनिल कपूर सर , नीतू मैम, कियारा, वरुण , प्राजक्ता कोली औऱ निर्देशक राज मेहता के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर ।
फ़िल्म जुग जुग जियो में मनीष एक महत्वपूर्ण किरदार में है जिसका खुलासा जल्द ही होगा । मनीष को फ़िल्म में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है और उनकी इस फ़िल्म का इन्तेजार बेसब्री से कर रहे है, वैसे ही पंजाब में मनीष के होने की खबरों से मनीष पंजाब के फेन्स भी बहुत खुश है।


