- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पियाजिओ की ओर से जल्द शुरू किया जाएगा बहुप्रतिक्षित प्रिमियम स्कूटर- अप्रिलिया SXR160 का उत्पादन
नयी उत्पादन श्रेणी की बिक्री बढ़ाने हेतु डिलर नेटवर्क में करेंगे बढोत्तरी
पुणे. पियाजिओ इंडिया की ओर से जल्द ही उनके बारामती उत्पादन केंद्र में बहुप्रतिक्षित प्रिमियम स्कूटर अप्रिलिया SXR160 का उत्पादन शुरू किंया जाएगा. इस से अब उनके प्रतिष्ठीत ग्राहकों को अधिक अच्छी सेवा देनें का उनका लक्ष्य पूर्ण करनें के साथ ही नयी प्रिमियम स्कूटर बाजार में लाना मुककिन होगा.
बहुप्रतिक्षित SXR160 का अनावरण सबसे पहले ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्स्पो २०२० के किया गया था. ऑटो एक्स्पो २०२०में नामांकन और पुरस्कार प्राप्त इस स्कूटर को स्टाईल, कार्यक्षमता तथा बेजोड आराम देकर अगली पिढी के तंत्र ज्ञान से युक्त अधुनिकता के अनुसार विशेषताएं दी गई है.
अप्रिलिया SXR160 में अप्रिलिया के विश्वस्तरीय डिज़़ाईन की भाषा को प्रयोग किया गया है जिस से अब ग्राहकों को प्रिमियम अनुभव के साथ ही बेजोड कार्यक्षमता, आराम और स्टाईल प्राप्त होगी. SXR160 के कारण अब प्रिमियम स्कूटर बाजार में एक नया सेगमेंट निर्माण किया जा रहा है. कार्यक्षम १६० सीसी बीएस ६ तीन वॉल्व फ्युएल इंजेक्शन क्लीन एमिशन इंजन तंत्रज्ञान के चलतें यह उत्पादन काफी शक्तीशाली और टॉर्क से युक्त है जिस से राईडिंग का अनोखा अनुभव प्राप्त होता है.
इस में अनोखे लूक को प्राप्त करनें के लिए ३ कोट एचडी बॉडी पेंट फिनिश उपलब्ध है, इस से अप्रिलिया सिग्नेचर ग्राफिक्स के साथ मैट ब्लैक डिज़ाईन ट्रिम्स इन्सर्ट्स के साथ डार्क क्रोम एलिमेंट है. आकर्षक बॉडी लाईन्स,भुमितीय रेखा और कार्यक्षम कलात्मकता के कारण अप्रिलिया SXR160 प्रिमियम अपील बढता है.
रैप अराऊंड एलईडी तंत्रज्ञान से युक्त ट्वीन क्रिस्टल हेड लाईट्स के कारण तथ आईलाईन पोजीशन लाईट्स इंडिकेटर ब्लिंकर्स में समाविष्ट करनें से अनोखी सुंदरता प्राप्त होती है. उसके साथ ही पिछे दिए गए रिफ्लेक्शन रैप अराऊंड टेल लाईट्स के कारण पिछले ब्लिंकर्स नयी पिढी के अपील को बढ़ावा देते है.
वाहन चलाते समय अधिकतर आराम मिलें इस लिए अप्रिलिया SXR160 में बड़ी, लंबी और आरामदायक तथा आकर्षक सीट्स दी गई है जिनकी रचना लेदर स्यूड के कवर्स जो भुरें तथा लाल रंग के धागों से बनाए गए है. चलानें के लिए योग्य और आरामदायक रूप से बनाए गए स्टिअरिंग हैन्डल के बार, तथा फिदर टच स्विचेस के कारण योग्य और आरामदायक पध्दती से प्रयोग करना आसान होता है.
यह सीट सुयोग्य पध्दतीसे लगायी गई है जिस के चलते चालक के पैर जमीन तक आसानी से पहुच सकतें है और गाडी शुरू करतें समय, गती कम करते समय या सिग्नल पर रूके होनें पर आसानी महसूस होती है. ड्युअल टेलिस्कोपिक अगला सस्पेन्शन और एडजस्टेबल पिछलें सस्पेन्शन काफी आरामदायक राईड के लिए बनाया गया है फिर भी कुछ चालकों को अलग अलग रास्तों के लिए पिछला सस्पेन्शन सेट करना मुककिन होता है.
२१० स्क्वेअर सेंमी के मल्टीफंक्शनल ऑल डिजिटल क्लस्टर में कई विशेषताएं दी गई है. ग्राहक अब मोबाईल कनेक्टिविटी के उपयोग से स्कूटर के साथ मोबाईल को जोडकर स्कूटर को ढूंढना, जरूरत पडनें पर अलार्म बजाना या कभी कभी स्कूटर को बंद करना भी मुमकिन होता है. SXR160 में एन्टीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक, ट्वीन पॉट्स कैलिपर हाईड्रॉलिक ब्रेक्स के कारण ब्रेकिंग अधिक सक्षम होता है.
इस समय बोलतें हुए पियाजिओ इंडिया के चेअरमन और एमडी श्री दिएगो ग्राफ्फी ने कहा “ हमारें प्रतिष्ठीत ग्राहकों के लिए बहुप्रतिक्षित, अनोखे प्रिमियम श्रेणी के उत्पादन की पहचान कराने के लिए हम काफी उत्साही है. ऑटो एक्स्पो २०२० में जो हमनें वादा किया था उसके मुताबिक हम भारत में अप्रिलिया SXR160 का उत्पादन शुरू कर रहें है.
इस से प्रिमियम स्टाईल और उच्च कार्यक्षमता और सेगमेंट की सर्वोत्कृष्ट क्षमता प्राप्त होगी. इस से अब स्कूटर क्षेत्र में नए अध्याय की शुरूआत होगी. यह अनोखा अनुभव सबके निकट ले जाने हेतु हम हमारे भारत की डिलरशिप्स के नेटवर्क को बढ़ाने हेतु प्रीमियम मानसिकता से युक्त पेशेवरों को उनके शहर में व्यवसाय का अनोखा मॉडल उपलब्ध करा रहे है.”
समुचें भारत के ग्राहकों को सर्वाधिक प्रीमियम उत्पादन उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राहाको को खरीददारी का अनुभव देने के लिए काफी कम समय में पियाजिओ इंडिया ने २५० नयी डीलरशिप का निर्माण किया है और भविष्य में इस प्रकार की ४०० से अधिक डीलरशिप को शुरू करनें की योजना बनायी गई है.


