- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
फिल्म इंदू की जवानी से “दिल तेरा” गाना आज हुआ रिलीज़
रेट्रो लुक में दिखे कियारा आडवाणी और आदित्य सील।
आज याने गुरुवार ३ दिसंबर को इंदू की जवानी का दूसरा गाना ” दिल तेरा ” रिलीज़ हुआ है। इस गाने में कियारा और आदित्य सील रेट्रो अवतार में नजर आये है। सदी के लोकप्रिय अभिनेत्री और अभिनेताओं की झलक आदित्य और कियारा मैं देख प्रशंसक खूब तारीफ और चर्चा करते नज़र आ रहे है।
निर्देशक अबीर सेनगुप्ता कहते है कि, मैं हिंदी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूँ , हमारे सिनेमा जगत को एक नया रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाली पुरानी फिल्मों से मेरा खास लगाव है। इस गाने के जरिये मैं पिछली सदी के छठे दशक से लेकर नौवे दशक तक के सिनेमा के प्रति अपने लगाव और जूनून को प्रदर्शित करना चाहता था। इसीलिए हमने इस गाने के लिए कियारा और आदित्य को कुछ फिल्मों के आइकोनिक लुक में दिखाया है।
स्टाइलिस्ट शीतल शर्मा का कहना है कि गानेमें जहा आदित्य को अलग अलग दशकों के अभिनेता कि तरह स्टाइल किया गया है , वहीं कियारा को शर्मीला टैगोर , ज़ीनत अमान, परवीन बाबी उर्मिला मातोंडकर का आइकोनिक स्टाइल दिया गया है।
इंदू कि जवानी फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) और निरंजन अयंगर, रायन स्टीफंस (इलेक्ट्रिक एप्पल्स एंटरटेनमेंट) ने किया है।
अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित , कियारा आडवाणी के साथ आदित्य सील और मल्लिका दुआ द्वारा अभिनीत यह फिल्म ११ दिसंबर को सिनेमाघरोंमे रिलीज़ होगी।


