- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
बालवीर करेगा हाथी के क्रोध का सामना!
सोनी सब का काल्पनिक शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ एक चौंकाने वाला ट्विस्ट लाने के लिए बिलकुल तैयार है क्योंकि आगामी एपिसोड्स आपको हर सीन के साथ रोमांच की गारंटी देते हैं। विवान (वंश सयानी) को अपने जाल में फंसाने में असफल होने के बाद, रे एक साइबेरियन हाथी की मदद से बालवीर (देव जोशी) और विवान के समाज पर हमला करने की योजना बना रहा है। आगे आने वाले एपिसोड्स दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं क्योंकि विवान की मां करुणा (जया बिंजू) एक हाथी मां के क्रोध का शिकार हो जाती हैं।
अपनी शानदार वापसी के बाद, बालवीर अपनी सभी शक्तियों के साथ वीर लोक लौटता है। बालवीर को खत्म करने के अपने प्रयास में असफल होने से हताश, रे (शोएब अली) साइबेरियन हाथी की मदद से धरती पर अगला कहर बरपाने की योजना बनाता है। विवान का रूप धारण करके रे हाथी के बच्चे को उसकी मां से दूर ले जाता है। अशांत और गुस्साई हथिनी मां विवान को ढूंढ़कर उसे ख़त्म करने के लिए सोसायटी में विचरण करती है और जो कुछ भी उसके रास्ते में आता है, उसे नष्ट कर देती है।
बालवीर उस हाथी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी शक्तियां कम हो जाती हैं, और जल्द ही उसे यह एहसास होता है कि यह स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर है। वह हाथी विवान को मारने के लिए उसकी तरफ बढ़ता है, लेकिन करुणा तुरंत ही विवान की रक्षा के लिए उसके सामने खड़ी हो जाती है। हाथी उसके बजाय करुणा को ही अपने साथ ले जाता है।
देबू और विवान करुणा को कैसे बचाएंगे और हाथी के बच्चे को कैसे ढूंढेंगे?
बालवीर की भूमिका निभा रहे देव जोशी ने कहा, “बालवीर के रूप में वापसी करना बहुत ही रोमांचक था। भूत की भूमिका खुद में ही एक बिलकुल नया अनुभव था लेकिन कहीं न कहीं मैं अपनी बालवीर की कॉस्ट्यूम पहनना मिस कर रहा था। आगामी एपिसोड्स खुद में ही रोमांचक और देखने लायक हैं।
देबू और विवान के सामने एक बहुत बड़ी समस्या आने वाली है क्योंकि करुणा को एक क्रोधित हाथी लेकर चला गया है और अब उनका सबसे बड़ा टास्क ये है कि वो हाथी को बच्चे को ढूंढकर वो करुणा को वापस लेकर आए। लेकिन उनके सामने जो असली संघर्ष है वो ये है कि विवान और देबू को इस बात का बिलकुल भी अंदाज़ा नहीं है कि हाथी का बच्चाि आखिर कहां है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि वो छोटे हाथी को खोजने की कोशिश कैसे करते हैं और क्या वह करुणा को सही समय पर बचाने में सक्षम होते हैं।”
विवान की भूमिका अदा कर रहे वंश सयानी ने कहा, “आगामी एपिसोड्स की कहानी मुझे बहुत ही पसंद आई और उसके लिए शूटिंग करने का अनुभव बहुत मज़ेदार रहा। इसके सभी विज़ुअल बहुत ही शानदार होने वाले हैं क्योंकि हम अपने प्रशंसकों और दर्शकों के लिए हर हफ्ते विवान और देबू का एक नया सफर लाने के अपने वादे के साथ खड़े हैं। इस हफ्ते, विवान और देबू एक विशाल साइबेरियन हाथी के खिलाफ खड़े है और यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि वो दोनों इस चुनौती से कैसे निपटते हैं क्योंकि विवान की मां, करुणा की ज़िंदगी दांव पर लगी हुई है।”


