- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
केबीसी 12 में जीतकर एक टेलीस्कोप खरीदना चाहते हैं गुजरात के 14 वर्षीय अनमोल शास्त्री
मुंबई : भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का कौन बनेगा करोड़पति, 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक स्टूडेंट्स स्पेशल वीक मनाने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म वेदांतु के सहयोग से देशभर से 8 युवा प्रतिभाओं को चुना गया है, जिन्हें अपनी ज्ञान की शक्ति परखने का अवसर मिलेगा।
इन्हीं में से एक विद्यार्थी हैं गुजरात के भरूच से आए अनमोल शास्त्री, जो आसमान को छूने के सपने रखते हैं। मस्ती भरे और सरल स्वभाव के अनमोल को श्री बच्चन ने ‘जिज्ञासु’ की उपाधि दे दी, क्योंकि उसे सवाल करना बहुत अच्छा लगता है।
अपने मां-बाप और दो बड़ी बहनों के साथ रह रहे अनमोल अपनी रुचियों के बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं। उन्हें पता है कि वो बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। यदि वो केबीसी 12 जीतते हैं, तो वो अपने लिए एक टेलीस्कोप खरीदकर आसमान के सितारों और नक्षत्रों को देखना चाहेंगे।
इस समय वे यूनिवर्स के बारे में रहे हैं और एक एस्ट्रोफिजिसिस्ट बनना चाहते हैं। अनमोल का अपना यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम है हाउ इट वर्क्स, जहां वो फिजिक्स और बायोलॉजी के जानकारी देने वाले वीडियोज़ अपलोड करते हैं।


