- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब तक वैक्सीन नहीं तब तक बचाव के सभी उपाय कीजिये: शंकर लालवानी
दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का समापन
इन्दौर। एडवांस्ड वेलनेस सेन्टर पिपलियाहना इंदौर पर दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी जी ने कहा कि जब तक कोरोना बीमारी का समुचित इलाज नहीं आ जाता या वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक सभी को बचाव के समस्त उपाय अपनाना ही चाहिये।
आपने लोगों द्वारा कोरोना के बचाव में उपयोग की गई दवा आर्सेनिक एल्बम तथा केम्फर सहित अन्य होम्योपैथिक दवा की भी सराहना की लालवानी जी ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा लोगों को भारत में इसलिये भी पसंद आती है क्योंकि इसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ता है बच्चे इसलिए पसंद करते हैं की यह दवा खाने में मीठी होती है और बच्चे इंजेक्शन के दर्द से बच जाते हैं।
शिविर समापन अवसर पर लालवानी जी ने मरीजों के फीडबैक भी लिए तथा स्वयं उनको दवा भी दी। उक्त अवसर पर इंदौर जिला जनकल्याण समिति द्वारा डॉ. ए.के. द्विवेदी को कोरोना के समय में होम्योपैथी तथा आयुष चिकित्सा के द्वारा लोगों की जो निःशुल्क सेवा किया उसके लिए उनका अभिनंदन किया.
समिति के अध्यक्ष श्री संजय जैन एवं सचिव श्री ऋषभ जैन ने श्री लालवानी जी के साथ सम्मान पत्र भी डॉ द्विवेदी को प्रदान किया। डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा प्रकशित राष्ट्रिय हिन्दी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका सेहत एवं सूरत के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देते हुये 10वें वर्ष के प्रथम अंक का विमोचन भी श्री लालवानी जी ने किया।
डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि ऐसे लोग जिनको बार-बार सर्दी, जुकाम या अस्थमा अथवा निमोनिआ की बीमारी है उनको मास्क हमेशा ही लगाना चाहिए और होम्योपैथिक दवा बतौर रोगप्रतिरोधक या इलाज हेतु प्रयोग करनी चाहिये।
डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि शिविर में आये सभी मरीजों को आगे भी परामर्श शुल्क की छूट मिलेगी।


