- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
चंदननगर पुलिस के द्वारा लगातार दूसरी बडी कार्यवाही
इंदौर. चंदननगर पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए चैन स्नैचिंग, लूट व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य को गिरफ्तार किया है. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन स्नेचिंग व पर्स स्नेचिंग की वारदातों को आरोपियों अंजाम ने दिया है.
माल खरीदने वाला ज्वैलर्स भी गिरफतार हुआ है. चोरों से 3 सोने की चेन, 1 पर्स व 8 दुपहिया वाहन सहित लगभग 8 लाख का माल बरामद किया गया है. थाना मल्हारगंज, थाना विजयनगर, थाना राजेन्द्र नगर की चैन स्नेचिंग की चार वारदातों का भी खुलासा हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चेन स्नेचिंग व लूट की घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर द्वारा थाना चन्दन नगर की टीम को सक्रिय किया गया था. इसी दौरान भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि एक गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिरपुर तालाब की पाल के पास धार रोड पर बैठे हैं. सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर कुल 4 आरोपियों को पक¸डा गया.
इन्होंने अपना नाम गणेश उर्फ बल्ली पिता प्रिते सिंह निवासी नन्दबाग कालोनी, आदर्श पिता छोटेलाल द्विवेदी निवासी एकता नगर नंदबाग कालोनी, राकेश उर्फ सोनू उर्फ दिल्ली पिता रवि शर्मा निवासी नंदबाग कालोनी और विजय उर्फ बॉबी पिता विरेन्द्र वर्मा निवासी राखी नगर नंदबाग कालोनी बताया. इनसे एक चाकू, एक पेचकस व दो लोहे की टामी जब्त किए गए व चोरी की घटना को घटित करने के पूर्व ही इन्हें गिरफतार करने से एक बड़ी घटना को होने से टाल दिया गया.
कई क्षेत्र में घटना को दिया अंजाम
उक्त चारों आरोपियों से सघन पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इनके द्वारा चैन स्नेचिंग, पर्स स्नेचिंग तथा वाहन चोरियों की दर्जनों वारदातें घटित की गई हैं. आरोपियों से 3 चैन स्नेचिंग व एक लूट की वारदात में 2 सोने की चैन, एक मंगलसूत्र, पर्स, 4 मोबाईल तथा 8 दुपहिया वाहन कुल कीमती लगभग 08 लाख रूपये के जब्त किये गये हैं. जब्तशुदा वाहन भी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किये गये हैं.


