- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मुंबई से पकड़ाए वृद्धा से लूट करने वाले
अन्नपूर्णा पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर. अन्नपूर्णा पुलिस ने क्षेत्र में वृध्दा को घर में घुस कर लूट की घटना करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से लूटी गई सामग्री भी जब्त की गई है.
जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 9 दिसंबर को फरियादिया विद्या पति लक्ष्मणदास लुल्ला (81) निवासी श्री जी अपार्टमेंट सिल्वर पैलेस कालोनी के घर दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा लूट की घटना करने की सूचना मिली थी. फरियादिया ने बताया कि दो अज्ञात बदमाश के घर में घुसकर उसका मुह दबाकर घर में रखी आर्टिफियल ज्वेलरी व नगदी करीब 40 हजार रूपये लूट कर ले गये है.
मामले में प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीएसपी अन्नपूर्णा पुनीत गहलोद ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए थाने से तीन टीम तैयार करवाई. पुलिस ने इस दौरान करीब 200 सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये. आरोपियों के महाराष्ट्र में उल्हास नगर मुम्बई में होना की सम्भावना पर एक टीम उप निरी. प्रेम सिंह के नेतृत्व में प्रआर मंगलेश्वर सिंह व प्रआर अरविंद द्विवेदी के साथ मुम्बई उल्हास नगर भेजी गई.
टीम ने वहां लगातार पांच दिनो तक आरोपियों की तलाश की. इस दौरान फेक्ट्री और अन्य कारखानो में सी.सी.टी.व्ही. के फुटेज दिखाकर जानकारी निकाली. इसके बाद पुलिस टीम को दोनों आरोपियो मुकेश पिता गोरधनदास खूबचंदानी (50) निवासी सूगनी निवास नं 1025 से. 23 उल्हास नगर ठाणे महाराष्ट्र और आनंद पिता कुशमंडर (29) निवासी ठाणे महाराष्ट्र को पकड़ने में सफलता मिली. आरोपीगण पहले तो इंकार किया लेकिन पुलिस ने उन्हे उनके फुटेज दिखाये तो वह टुट गए और घटना घटित करना स्वीकार किया.
यह सामान हुआ जब्त
आरोपियों से प्रकरण में लूटे गये आर्टिफिसियल ज्वेलरी 4 चूड़ी, 4 रिंग, 2 कंगन, 2 चेन और नगदी करीब 3500 रू जप्त हुए है. आरोपियों ने शेष रूपये पब में खर्च करना बताया है. यह भी पता चला कि उक्त आरोपी करीब ढेड़ माह पूर्व एक बार फरियादिया महिला के घर आकर रैकी कर चुके है. प्रकरण में आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर और पूछताछ की जाएगी. एससी पश्चिम ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.


