- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्रिकेट रहेगा अमन गांधी का पहला प्यार
हर कोई अपने जीवन में कुछ न कुछ बनने का लक्ष्य निर्धारित करता है । कुछ लोगों के सपने सच हो जाते हैं और कुछ लोग अपने लक्ष्य से परे कुछ और कर के बहुत प्रशंसा कमाते हैं । ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी की शुरुआत किसी और व्यवसाय से की पर ऐक्टिंग के प्रति उनकी रुचि उन्हें टेलिविज़न की दुनिया में ले आयी।
इसी तरह अमन गांधी जो दंगल टीवी के प्रेम बंधन में शिखर शास्त्री का किरदार निभा रहे हैं वह अपने क्रिकेट खेलने के दिनों की यादें बाँट रहे हैं।
अमन गांधी दिल्ली अंडर १७ टीम के लिए क्रिकेट खेलते थे । अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए वो हमें बताते हैं, “ मेरे अंडर १७ क्रिकेट मैं खेलने का दौर आज भी मेरे दिल मैं ख़ास जगह रखता हैं । मैंने क्रिकेट में बहुत सारी ट्रोफ़ीज़ और पुरस्कार प्राप्त किए पर दुर्भाग्यपूर्ण मुझे आगे की पढ़ाई करने के लिए क्रिकेट छोड़ना पड़ा ।
पर इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि आज भी मेरे दिल में क्रिकेट के लिए उतना ही प्रेम और स्नेह है । मेरी आज भी सबसे प्रिय आवाज़ ‘टक्क’ है को तब आती हैं जब गेंद बल्ले को छूती हैं। मैं आज भी अपने अंदर के युवा को जीवित रखता हूँ BCL खेल कर।”
क्रिकेट हमेशा ही उनका पहला प्यार रहेगा और इसका जीता जागता सबूत यह है कि वह सोशल मीडिया पर कम समय और अपने फ़ोन पे क्रिकेट की गेम्ज़ खेलते हुए ज़्यादा टाइम बिताते हैं । पर कुछ भी हो जाए ऐक्टिंग हमेशा ही उनका जुनून रहेगा ।


