- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गारंटीड पेंशन प्लान
आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन योजना‘ एक अनूठी सेवानिवृत्ति योजना, जो रिटायर होने के बाद वित्तीय रूप से स्वतंत्र जीवन जीने के लिए जीवन भर की आय की पेशकश करती है।
दिसंबर, 2020: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान’ शुरू किया है। यह एक ऐसी अभिनव सेवानिवृत्ति योजना है जो वित्तीय रूप से स्वतंत्र सेवानिवृत्त जीवन जीने के लिए जीवन भर की आय की गारंटी देती है। यह एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत वार्षिकी उत्पाद है। इसमें ग्राहकों को तत्काल और स्थगित अवधि के साथ वार्षिकी का चयन करने की सुविधा मिलती है।
तत्काल वार्षिकी विकल्प ग्राहकों को एक बार के प्रीमियम का भुगतान करते हुए तुरंत नियमित आय प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। दूसरी ओर, डेफर्ड एन्युइटी विकल्प ग्राहकों को बाद में किसी भी बिंदु पर आय प्राप्त करने की सुविधा देता है, उदाहरण के लिए उनकी सेवानिवृत्ति के करीब। ग्राहकों के पास 10 साल की अवधि के लिए आय को स्थगित करने का विकल्प है। डेफर्ड एन्युइटी अविध जितनी लंबी होगी, आय भी उतनी ही अधिक होगी।
यह उत्पाद ग्राहकों को सेवानिवृत्त जीवन की योजना बनाने और वित्तीय रूप से स्वतंत्र जिंदगी बिताने में सक्षम बनाता है। बढ़ती महंगाई की चुनौती से निपटने के लिए ग्राहकों के पास अपने योगदान को बढ़ाने और इस तरह से आय को बढ़ाने का विकल्प है।
ग्राहकों के पास एकल या संयुक्त जीवन विकल्पों का चयन करने की सुविधा भी है। एकल जीवन विकल्प में, पूरे जीवन के लिए पॉलिसीधारक को नियमित आय का भुगतान किया जाता है। संयुक्त जीवन विकल्प में, प्राथमिक पॉलिसीधारक के निधन पर संयुक्त पॉलिसीधारक को आय का भुगतान किया जाता है। उत्पाद विशिष्ट गंभीर बीमारियों और स्थायी विकलांगता के निदान पर प्रीमियम राशि की वापसी की सुविधा भी देता है। इस तरह यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि पॉलिसीधारक अपनी आमदनी का उपयोग बीमारी के इलाज के लिए कर सके।
’आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान” की लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमित पलटा ने कहा, ‘‘हम ग्राहकों को जीवन भर की आय के समाधान की गारंटी देते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हैं। यह एक ऐसी योजना है, जो वर्तमान दौर के अप्रत्याशित समय में निश्चितता प्रदान कर सकती है।
जीवन को लेकर उच्च प्रत्याशा, किसी भी सामाजिक सुरक्षा की कमी, बढ़ती मुद्रास्फीति और स्वास्थ्य देखभाल की बढ़ती लागत के इस दौर में ग्राहकों के लिए सुरक्षित सेवानिवृत्त जीवन की योजना बनाना एक तरह से जरूरी हो गया है।
आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन विविधतापूर्ण सेवानिवृत्ति योजना है जो ग्राहकों को सेवानिवृत्त होने या बाद में नियमित आय प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। यह उन लोगों के लिए एक ऐसा विकल्प होगा जिनके लिए सेवानिवृत्ति अभी भी कुछ समय दूर है।‘‘


