- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
टेक्निक और ट्रिक से ही लाइन कर्मी का कार्य होगा प्रभावी
ग्रामीण विद्युतीकरण निगम हैदराबाद का प्रशिक्षण आयोजित
इंदौर। बिजली के लाइन कर्मचारियों के कार्य तभी प्रभावी होंगे जब वे टेक्निक के साथ ही ट्रिक का समय पर इस्तेमाल करेंगे। हर व्यक्ति को दायित्व निर्वहन के लिए अपना लक्ष्य बनाकर शत प्रतिशत समर्पण के साथ सतत प्रयास करना होगा।
ये विचार मप्रपक्षेविविकं इंदौर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री बीएल चौहान ने पोलोग्राउंड स्थित सभागार में व्यक्त किए। वे सोमवार को ग्रामीण विद्युतीकरण निगम हैदराबाद द्वारा आयोजित लाइन कर्मचारी के सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लाइन कर्मचारी बिजली विभाग की रीढ़ है, उसका दायित्व आपूर्ति, उपभोक्ता सेवा, लाइन लास घटाने, संतुष्टी बढ़ाने, चोरी रोकने, बिजली संसाधनों की आयु बढ़ाने में महत्वपूर्ण होता है।
श्री चौहान ने कहा कि लाइन कर्मी तन्मयता, तत्परता से अपना कार्य करेंगे, तो संबंधित जोन, वितरण केंद्र प्रगति करेंगे। पहले दिन श्री केके पारगिर ने लास घटाने, चोरी रोकने, श्री शंभुनाथ सिंह ने सुरक्षा, अग्निशमन, सुरक्षा उपकरणो के बारे में, श्री महेश जोग ने बिजली वितरण, दायित्व निर्वहन, सर्विस कनेक्शन देने, लाइन इंस्पेक्शन, सब स्टेशन के रखरखाव आदि के बारे में व्याख्यान दिए।
संचालन श्रीमती रूपाली गोखले ने किया। कार्यक्रम संयोजक श्री मनोज राणा ने बताया कि कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे के निर्देशन में प्रारंभ इस प्रशिक्षण सत्र में मंगलवार को केबल, विद्युत अधिनियम 2003, लाइन स्थापना व विद्युत प्रवाह, मीटरिंग, बिलिंग एवं कलेक्शन को लेकर अलग-अलग सत्रों में वक्तागण संबोधन देंगे। इस दौरान प्रश्नोत्तरी से लाइन स्टाफ का ज्ञान स्तर बढ़ाने का प्रयास भी किया जाएगा।


