- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीर गोगादेव मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया
वाल्मिकी समाज ने किया मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान पंढरीनाथ स्थित वीर गोगादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर वाल्मिकी समाज ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का साफा बांधकर अभिनंदन भी किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय, प्रताप करोसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वाल्मिकी समाज भारतीय संस्कृति का मुख्य आधार है। महर्षि वाल्मिकी ने रामायण की अदभुत रचना की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वाल्मिकी समाज की बदौलत स्वच्छता में इंदौर 4 बार देश में अव्वल रहा है। इनके सहयोग से इंदौर पांचवीं बार भी अव्वल बनेगा। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी समाज के लोगों का मान-सम्मान और उनके उत्था न का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ‘‘एडवांस्ड आयुष वेलनेस सेन्टर’’ का उद्घाटन किया


