- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में मेट्रो के काम को गति मिलेगी, सांसद लालवानी ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की
इंदौर. मंगलवार को सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो के अधिकारियों से मुलाकात की और दो टूक कहा कि इंदौर में काम धीमा चल रहा है और इसमें गति लानी पड़ेगी। सांसद लालवानी ने आज इंदौर मेट्रो के ऑफिस स्टेशन पहुंच कर मेट्रो अधिकारियों, नगर निगम अधिकारी एवं कंसल्टेंट के साथ बैठक की.
सांसद लालवानी ने कहा कि हमें अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर योजना बनानी होगी। इंदौर में बनने वाले ओवर ब्रिज एवं अन्य इंफ्रास्ट्रख्र को ध्यान में रखकर मेट्रो का काम आगे बढाने के लिए जल्द ही नगर निगम, आईडीए और पीडब्ल्यूडी के साथ साझा बैठक होगी.
सांसद लालवानी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कोठारी मार्केट समेत सभी विस्थापितों के लिए योजना बनाकर काम करेंगे. सांसद ने मेट्रो के काम में गति लाने के लिए अब हर महीने बैठक करेंगे और अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ आने के लिए कहा है.
निजी वाहनों की संख्या कम करना जरूरी
सांसद लालवानी ने बताया कि लोगों को मेट्रो तक आने जाने की सुविधा के लिए फीडर सर्विस के तौर पर केबल कार और बस सेवा से जोड़ा जाएगा। सांसद लालवानी का कहना है कि इंदौर की ग्रोथ रेट 40 प्रतिशत है जबकि देश के बाकी शहरों में सामान्यतः 22-25 प्रतिशत की ग्रोथ रेट है। ऐसे में निजी वाहनों की संख्या कम करना ज़रुरी है.


