- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
जनसुनवाई में भाग्यश्री को मिली राहत
177 आवेदनों पर हुई कार्यवाही
इंदौर. आज की जनसुनवाई श्रीमती भाग्यश्री छिरसागर के लिए राहत भरी रही। लंबे समय से ख़ुद के राशन कार्ड और अपने दिव्यांग पति के मेडिकल सर्टिफ़िकेट के लिए परेशान भाग्यश्री की सुनवाई कलेक्टर कार्यालय में हुई. सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आज उसके आवेदन पर तत्परता से कार्यवाही की गई और उसके पति का मेडिकल सर्टिफ़िकेट तथा साथ में राशन कार्ड बनाने की कार्यवाही भी प्रारंभ की गई.
अपर कलेक्टर पवन जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया. इस दौरान कुल 177 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. अपर कलेक्टर श्री जैन ने आवेदकों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी और समस्याओं के निस्तारण एवं अनुश्रवण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये.
बिना रजिस्ट्री मकान बनाने की शिकायत
जनसुनवाई में आमजनों द्वारा जमीन के सीमांकन, बटवारा, जमीन को कब्जे से मुक्त कराना, आवास सब्सिडी, एजुकेशन लोन आदि के संबंध में आवेदन दिये गये. इसी तरह गांधीनगर में बिना रजिस्ट्री के सुसायटी की जमीनों पर मकान बनाये जाने की शिकायत भी प्राप्त हुई. अपर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त आवेदनों का न्यायसंगत रूप से जल्द से जल्द निराकरण कराना सुनिश्चित करें.
भरण-पोषण से इनकार करने वालों पर होगी कार्यवाही
जनसुनवाई के दौरान ऐसी कई शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें वृद्ध माता-पिता के भरण-पोषण से बच्चों द्वारा इनकार कर उन्हें प्रताड़ित करके घर से बाहर निकाल दिया गया है. ऐसे आवेदनों को अपर कलेक्टर श्री जैन ने गंभीरता से लेते हुये संबंधित एसडीएम को निर्देश दिये कि वे इन मामलों में दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर वृद्धजनों को उनका अधिकार दिलाना सुनिश्चित करें.


