- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में भी 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान
संभागायुक्त, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के साथ लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से मध्य प्रदेश में प्रारंभ होगा. यह अभियान जिले में भी 16 जनवरी से प्रारंभ होगा. इस अभियान के प्रभावी तथा सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिये व्यापक तैयारियां इंदौर में शुरू हो गई है.
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा एवं कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौकामुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां निर्धारित समय में निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए. इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे.
संभागायुक्त डॉ. शर्मा और कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना वैक्सीन की वितरण व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने रीजनल वैक्सीन सेंटर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा. इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि अभियान के लिये व्यापक तैयारियां चल रही है. जिले में पुख्ता व्यवस्थाएं की जा रही है.
उन्होंने बताया कि टीकाकरण में लगने वाले अमले को आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वैक्सीन को ऐयरपोर्ट से रीजनल स्टोर लाने तथा रीजनल स्टोर उन्हें सुरक्षित रूप से रखने के प्रबंध भी किये जा रहे है. रीजनल स्टोर में वैक्सीन के भंडारण की पर्याप्त क्षमता है.
टीकाकरण के लिये आठ हॉस्पिटल अभी तक चिन्हित किये गये है. वैक्सीन के लिये 40 फौकल सेंटर बनाये गये है. इनमें इंदौर शहर में 22 तथा ग्रामीण क्षेत्र 18 रहेंगे. टीकाकरण के लिये एक हजार कर्मचारियों और चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी.
गुणवत्ता कायम रखने पुख्ता प्रबंध
वैक्सीन की गुणवत्ता को कायम रखने के लिये भी पुख्ता प्रबंध किये जा रहे है. सारे परीक्षणों के बाद तैयार वैक्सीन कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन को हरी झंडी दी गई है, जो सर्वश्रेष्ठ, पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने में सक्षम हैं. कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु हमें उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना है।


