- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
सीसीटीवी फुटेज से 24 घटें में किया चोरी का पर्दाफाश
बाणगंगापुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर. नंदबाग कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटो में पर्दाफाश कर दिया. 2 शातिर नकबजनो को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सूने घरों के ताले चटकाकर घरों में चोरी करते थे. आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने सहित, करीबन 3 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया. आरोपी सीसीटीवी कैमरे में वारदात करते हुए कैद हो गए थे.
बाणगंगा थाना क्षेत्रांतर्गत 9 जनवरी की रात नंदबाग कॉलोनी में फरियादिया रंजना पति प्रवीण वानखेडे निवासी नंदबाग कालोनी के घर में घुसकर अज्ञात चोरों के द्वारा सोने-चांदी के आभूषण व नगदी रुपये चोरी कर लिये थे. मामले में प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज और सूचना के आधार पर चोरी की घटना का 24 घण्टो में खुलासा करते हुए आरोपी गोपाल उर्फ माया पिता सचिन मिश्रा (18) निवासी वृंदावन कालोनी और गोलू उर्फ राहुल पिता छगन प्रजापत (18) निवासी वृंदावन कालोनी को गिरफ्तार किया. आरोपी गोपाल और गोलू से चोरी किया सामाज जब्त किया गया.
यह सामान किया जब्त
जब्त सामाना में एक सोने का हार (24 ग्राम), दो जोड़ सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ सोने की झुमकी, एक सोने की अंगुठी, सोने के मोती, एक मंगलसुत्र सोने का, एक सोने की कान की लड़, एक सोने की पांचाली, एक जोडी चांदी की पायल, एक हार चांदी का, दो जोड़ बिछुड़ी चांदी की जप्त की गई. आरोपियों से कुल 60 ग्राम सोना और 160 ग्राम चांदी कीमत करीबन 3 लाख रुपये के गहने जप्त किये गये. आरोपीयों से अन्य थाना क्षेत्रो में की गई नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.


