- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सरगना ड्रायवरी की आड़ में कर रहा था चरस की तस्करी
खजराना पुलिस ने डिलेवरी देने के पहले किया गिरफ्तार
इंदौर. खजराना पुलिस 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना ड्रायवरी की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था. वह चरस की डिलेवरी देने आया था, लेकिन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार खजराना पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा साँईकृपा कालोनी के सामने खाली पडे मैदान में अवैध मादक पदार्थ चरस को बेचने की फिराक¸ मे खड़ा हैं.
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आटो रिक्शा क्र. एम.पी.-09/आर.जे.-3441 को घेराबंदी कर पकड़ा और इमरान पिता अब्दुल अजीज (22) निवासी चंदननगर, सादिक पिता हबीब खान (30) निवासी रावजी और जाकिर पिता साबिर खान (46) निवासी देवास को गिरफ्तार किया.
इनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस कीमत 3 लाख 15 हजार रूपये की मिली. इसे पैसेंजर ऑटो के साथ विधिवत जप्त किया. आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गयी.
आरोपियों से पूछताछ करने पर पहले तो आनाकानी करते करते रहे, किंतु सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की मुख्य सरगना सादिक निवासी देवास है, जो चरस की डिलेवरी देने इंदौर आया था. आरोपी इमरान अपने पैसेंजर आटो में जाकिर को बैठाकर चरस की डिलेवरी लेने आये थे, जिसके पहले ही पुलिस ने उन्हे धरदबोचा.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनसे उनके नेटवर्क के संबंध में से सघन पूछताछ जारी है, जिससे नशे के सौदागरों के संबंध में अन्य खुलासा होना संभावित है।
देवास से लेकर आते थे चरस
आरोपियों के संबध में अन्य जानकारी प्राप्त करते आरोपी सादिक उक्त चरस इरफान निवासी देवास से लेकर आता था, जिसने करीब 1 सप्ताह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोपी सादिक पेशे से ड्रायवरी करता है तथा साथ ही ड्रायवरी की आड में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है.
आरोपी इमरान किराये का पैसेंजर आटो तथा सादिक लोडिंग रिक्शा चलाते है तथा नशे के लिये चरस का सेवन करते है. उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, उनि हरिसिंह धार्वे, प्र.आर. प्रवेश सिंह, प्रआर रजाक खान, आर जिशान व आर विनोद की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही.


