- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सीवरेज से बिजली बनाने की संभावना तलाशें: डॉ. शर्मा
संभागायुक्त ने एसटीपी व नाला टेपिंग कार्यो का निरीक्षण
इंदौर. संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के साथ ही इंदौर को वॉटर प्लस सर्वे में स्थान प्राप्त हो, इसके लिये नदी-नालो में गिरने वाले सीवरेज को रोकने के लिये नाला टेपिंग कार्य व घरेलू आउटफाल को ड्रेनेज लाइन में जोड़ने के कार्यो का निरीक्षण किया. इसके साथ ही सीवरेज पानी को ट्रीट करने हेतु बनाये राजेंद्र नगर आजाद नगर एसटीपी प्लांट का निरीक्षण भी किया.
निरीक्षण के दौरान प्रभारी आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य, अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, सुनिल गुप्ता, संबंधित झोन के झोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, कंसलटेंट व नाला टेपिंग-एसटीपी प्लांट निर्माण में संलग्न एजेंसी के प्रतिनिधिगण व अन्य उपस्थित थे.
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इंदौर स्वच्छता का पंच जरूर लगाएगा, इसके लिये जरूरी है कि इंदौर वॉटर प्लस सर्वे में स्थान प्राप्त करे. इसी क्रम में इंदौर नगर निगम द्वारा नाला टेपिंग कार्य के माध्यम से एसटीपी प्लांट में सीवरेज पानी को ट्रीट करने के लिये पहुंचाया जा रहा है. यह बहुत ही चैलेजिंग काम है. निगम अधिकारियो द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है, शेष रहे कार्य को भी समय सीमा में पूर्ण करने के प्रभारी आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य को निर्देश दिये गये.
इसके साथ ही निगम अधिकारियो को सीवरेज में कितनी मात्रा में बीओटी (बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड), सीओडी (केमिकल ऑक्सीजन डिमांड), टोटल ससपेंडेड सॉलिड के संबंध में भी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. साथ ही सीवरेज से बिजली निर्माण की संभावना तलाशने के संबंध में विचार व अध्ययन करने के भी निर्देश दिये गये.
ट्रीटेड वाटर के उपयोग की जानकारी ली
संभागयुक्त व निगम प्रशासक डॉ. शर्मा ने दोपहर में प्रतीक सेतु राजेन्द्र नगर में एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संभागयुक्त डॉ. शर्मा द्वारा प्रतिक सेतु में निर्मित एसटीपी प्लांट में आने वाले सीवरेज के पानी, एसटीपी में ट्रीट होने वाले गंदे पानी प्लांट की क्षमता, सीवरेज के ट्रीटेड वॉटर का उपयोग पानी कहां से जाएगा आदि के संबंध में अपर आयुक्त संदीप सोनी से जानकारी ली.
रहवासियों से की चर्चा
इसके पश्चात निगम डॉ. शर्मा द्वारा प्रगति नगर राजीव नगर जिसके पास नाले और फिर आजाद नगर नाला जो कि उद्योग नगर, मूसाखेडी क्षेत्र में है का नाला टेपिंग कार्यो का निरीक्षण किया गया. इसके अलावा विराट नगर चौधरी पार्क और सिकंदराबाद कालोनी में नाल टेपिंग कार्य को देखा. डॉ. शर्मा ने इंदिरा एकता नगर में घरेलू सीवरेज लाईन को मेन सीवरेज लाईन से जोडने के कार्यो का अवलोकन किया गया. उन्होंने रहवासियो से बात भी की. रहवासियो ने कहा कि नाला टेपिंग कार्य से नाले में अब सीवरेज व गंदा पानी नही मिल रहा है, जिससे कि नाले से बदबु नहीं आती है और ना ही कोई परेशानी होती है.


