- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
दिव्यांग बालक देव को मिला जीने का नया आधार
ज़िला प्रशासन की एक और संवेदनशील पहल
इंदौर. इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये जरूरमंदों के कार्य प्राथमिकता के साथ लगातार किये जा रहे है। आज हीं जिला प्रशासन ने एक और संवेदनशील पहल करते हुये दिव्यांग बालक देव बछाने को जीने का नया आधार दिया।बहुदिव्यांग इस बालक को एक ओर जहां आधार कार्ड मिल गया, वहीं दूसरी और उसके इलाज की शुरूआत भी हो गई।
बताया गया कि आज कलेक्टर कार्यालय में अपनी माँ के साथ पहुंचे इस बालक की समस्या को गंभीरता और मानवीय संवेदनाओं के साथ सुना गया। इसकी समस्या के निराकरण की तत्काल पहल की गई। देव बछाने जन्म से हीं बहुदिव्यांग है। इस दिव्यांगता के कारण उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था।
कलेक्टर कार्यालय स्थित आधार केन्द्र में इस बच्चे का पंजीयन सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आधार सेंटर के सुपरवाइजर फतह खान और पूजा से समन्वय स्थापित करते हुए किया गया। इस बालक को अब विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता के साथ मिलेगा।
सुमन बाई निवासी धार रोड इंदौर ने बताया कि उसका यह बालक जो कि जन्म से विकासात्मक देरी के कारण दिव्यांग हो गया था। इस दिव्यांगता से थम इम्प्रेशन नहीं मिलने के कारण उसका आधार नही बन रहा था। मैं बहुत परेशान थी। इसे शासकीय योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था।
सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुचिता तिर्की ने बताया कि दिव्यांगता दूर करने के लिये इस बालक के इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। इस बालक को अब जीने का नया आधार मिलेगा। जीवन में नई खुशहाली आयेगी।


