- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्यारे और वफादार जेके ने श्रीकांत तिवारी की तारीफ में कसीदे पढ़े और अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल सीरीज द फैमिली मैन में दोनों के बेमिसाल रिश्तों को याद किया
द फैमिली मैन के बहुप्रतीक्षित नए सीजन को लेकर दीवानगी और उत्सुकता बरकरार रखते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने एक वीडियो पेश किया है, जिसमें शारिब हाशमी द्वारा निभाया गया किरदार जेके अपने बॉस श्रीकांत तिवारी के साथ बने अपने जबर्दस्त और अकल्पनीय रिश्तों का बखान करता दिखाई दे रहा है। नॉन-स्टॉप दिल्लगी, चुहल, हंसी-ठट्ठा और यारीबाजी उनके कामकाजी रिश्ते का एक अहम पहलू था, जो हास्य पैदा करने के साथ-साथ कहानी को आगे भी बढ़ाता था।
इस वीडियो में हम जेके को दोनों के बीच बना कामकाजी तालमेल याद करते देखते हैं और यह भी महसूस कर सकते हैं कि एक ही सिक्के के ये दोनों पहलू सुभीते से काम करने के लिए एक-दूसरे पर किस तरह निर्भर थे। स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और खान-पान; खासकर वड़ा-पाव खाने के लिए दोनों की दिलचस्पियां एकदम मिलती-जुलती थीं।
इसके साथ-साथ कार्य-नीति के मामले में यह जोड़ी बेहद कड़क थी और एक-दूसरे के लिए जान लड़ा देती थी। कुछ मौकों पर किसी समस्या का हल निकालने के तरीकों को लेकर दोनों के बीच मतभेद भी पैदा होते थे, लेकिन इसका उन्हें फायदा ही मिलता था। दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान भी नजर आता था।
उनके साहचर्य में कामकाज का सटीक मिश्रण मौजूद था, लेकिन मौज-मस्ती करने और एक-दूसरे की टांग खींचने से दोनों कभी नहीं चूकते थे। आम तौर पर हम जो जूनियर और सीनियर वाला तालमेल देखते हैं, दोनों की भागीदारी उससे बहुत परे थी। यह साझापन उनके दफ्तर के कामकाज तक ही सीमित नहीं था, बल्कि व्यक्तिगत मामलों में भी वे एक-दूसरे को मशविरा देने और मदद करने के लिए तत्पर रहते थे।
इस जोड़ी को देखते हुए और याद करते हुए हर कोई द फैमिली मैन के नए सीजन के लिए बेताब है, जो 12 फरवरी, 2021 को 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस शो में प्रियामणि, शरद केलकर और सामंथा अक्किनेनी की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं।


