- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में खास मेहमान बसंती की एंट्री
‘अतिथि देवो भवः‘ का मतलब होता है कि मेहमान भगवान है। लेकिन तब क्या होता है जब मेहमान एक भैंस के रूप में आता है? एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ के आगामी एपिसोड्स में, गुड़िया (सारिका बहरोलिया) राधे (रवि महाशब्दे) और पप्पू (मनमोहन तिवारी) की उनके गेस्ट हाउस के बिजनेस में मदद करने की कोशिश करती है जहां भोली गुड़िया ग्राहकों की खोज करती है।
आखिरकार, उसका सामना एक ऐसे आदमी से होता है जो अपनी प्यारी बसंती, जोकि दरअसल एक भैंस है, उसे अकेला घर पर छोड़ने को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित है। लेकिन गुड़िया तुरंत ही उसकी मदद के लिए आगे आती है और उससे ये वादा करती है कि वह अपने परिवार के साथ मिलकर अच्छे से बसंती की देखभाल करेगी।
शुरुआत में ही ये खबर पूरे गुप्ता परिवार में फैल जाती है जिसके बाद पूरा परिवार बसंती को घर में रखने के लिए मान जाता है। लेकिन, उनका ये नया मेहमान जल्द ही हर किसी के लिए नाक में दम बन कर देता है क्योंकि उसने स्वीटी (श्वेता राजपूत) का पूरा मेकअप तोड़ दिया, यहां तक की पप्पू की शर्ट भी फाड़ दी।
दूसरी घटनाओं में, जब सरला(समता सागर)ने भैंस के गोबर में सोने की चमकदार अंगूठी देखी तो वो पूरी तरह हैरान रह गई और वह इस बात को समझ गई कि बंसती के बारे में कुछ तो बहुत खास था, कुछ लोगों ने तो ये भी कहा, ‘‘ये तो सोने के अंडे देने वाली मुर्गी के जैसी है।‘‘ क्या बसंती गुड़िया के लिए भाग्यशाली बनेगी? या फिर गांव वालों की जलन बेचारी बसंती के लिए दिक्कत बन जाएगी?
इस मजेदार ट्रैक के बारे में बात करते हुए, सारिका बहरोलिया ने कहा, ‘‘जैसे गुड़िया ने इस खबर के साथ हर किसी को चैंका दिया था, वैसे मैं खुद भी ये जानकर बहुत ज्यादा हैरान थी कि हमें एक असली भैंस के साथ शूटिंग करनी थी। यह असल में एक अविश्वसनीय अनुभव था। शुरुआत में मैं उसके करीब जाने से डर रही थी लेकिन कुछ कोशिशों के बाद वह मेरे साथ बिलकुल परिचित हो गई। हम उसे अक्सर खाना खिलाते थे और उसे पता चल गया था कि उसकी सबसे ज्यादा देखभाल कौन करता था। मैंने इस ट्रैक की शूटिंग का भरपूर मजा लिया और अब दर्शक भी हंसी के सफर पर जाने के लिए बिलकुल तैयार हैं।‘‘


