- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
फ़िल्म ‘आरआरआर’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग हुई शुरू, एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर!
पैन-इंडिया फिल्म आरआरआर की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। कुछ अंतराल के साथ शूट शेड्यूल के लंबे सफ़र के बाद, अब क्लाइमेक्स शूट किया जा रहा है। ऐसे में, प्रशंसकों की प्रत्याशा और उत्साह को बनाए रखने के लिए, निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टिल साझा किया है।
इन दिनों, रामाराजू और भीम के बीच अब सबसे रोमांचक क्लाइमेक्स फिल्माया जा रहा है। एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”The CLIMAX shoot has begun!
My Ramaraju and Bheem come together to accomplish what they desired to achieve… #RRRMovie #RRR”
इस तस्वीर में माहौल क्रोध और लड़ाई से भरा नज़र आ रहा है जिसने हम सभी को रोमांचित कर दिया है। एक दूसरे को कस कर पकड़े इन झुलसे हाथों ने हमें अधिक प्रत्याशित कर दिया है जो निश्चित रूप से आरआरआर को मैग्नम ओपस फ़िल्म बनाता है।
फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। “आरआरआर” एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है


