- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज को मिला ‘बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड
सबसे ज्यादा सीटों वाला देश का सातवाँ प्राइवेट मेडिकल कॉलेज
· कॉलेज भवन की सुंदरता और सुविधा के चलते दिया गया अवार्ड
· मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में सबसे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का खिताब
इंदौर। चंद वर्षों के सेवा काल में चिकित्सा जगत में बड़ी ख्याति हासिल करने वाला इंडेक्स मेडिकल कॉलेज व रिसर्च सेंटर मरीजों के इलाज ही नहीं बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी पूरे देश में बड़ी पहचान हासिल कर चुका है। कॉलेज भवन के बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, आकार, सुंदरता और विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षा व सुविधा के आधार पर मेडिकल कॉलेज को ‘बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर” अवार्ड से नवाजा गया है। मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ के 17 मेडिकल कॉलेजों में सर्वे के बाद इंडेक्स मेडिकल कॉलेज व रिसर्च सेंटर, इंदौर को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड दिया गया है।
गौरतलब है कि जी न्यूज़ मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ द्वारा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले मेडिकल कॉलेजों को विभिन्न अवार्ड दिए जाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड है। इस वर्ष उक्त अवार्ड के लिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 17 मेडिकल कॉलेजों के बीच सर्वे किया गया था।
करीब डेढ़ महीने तक प्रतिष्ठित मीडिया समूह की अलग-अलग टीमें अलग-अलग कॉलेजों में गई और कई मापदंडों पर सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को परखा गया। गहन आंकलन के बाद जी मीडिया कॉर्पोरेशन के असिसटेंट मैनेजर प्रमोद अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज को यह अवार्ड प्रदान किया।
विद्यार्थियों और पालकों के सभी मानकों पर खरा उतरा इंडेक्स
जी मीडिया कॉर्पोरेशन समूह द्वारा किए गए सर्वे में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहरी पड़ताल की गई। यहां मरीजों और विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी गौर किया गया। इनमें प्राकृतिक हवा, पानी, प्रकाश से जुड़ी बारीकियों को भी देखा गया। सही जानकारी हासिल करने के लिए विद्यार्थियों, पालकों और मरीजों से कई प्रश्न किए गए। इन सभी प्रश्नों के आधार पर पाया गया कि अस्पताल स्टाफ और भवन सभी मानकों को खरा उतरता है।
60 एकड़ में फैला मध्य भारत का सबसे बड़ा कॉलेज कैंपस
सर्वे में पाया गया कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज कैंपस 60 एकड में फैला हुआ है। कॉलेज में अंडर ग्रैजुएट कोर्स के लिए फिलहाल 250 सीटें हैं। यही नहीं पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स की 113 सीटें हैं। प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में सबसे ज्यादा सीटें यहीं पर हैं। साथ ही पूरे देश में यह सातवाँ ऐसा मेडिकल कॉलेज हैं जहां इतनी सीटों पर शिक्षण दिया जा रहा है। 2007 में यहां से पहली बैच ग्रैजुएट होकर निकली थी। जबकि अब हर वर्ष अलग-अलग एजुकेशन प्रोग्राम में करीब 350 विद्यार्थी एमबीबीएस व पोस्टग्रजुएट होकर निकल रहे हैं।
सबसे बड़ी लायब्रेरी, प्ले ग्राउंड और कई खूबियां
सर्वे में कॉलेज की एक और ख़ासियत सामने आई कि यहां सबसे बड़ी लायब्रेरी और प्ले ग्राउंड हैं। कॉलेज भवन सुंदर होने के साथ-साथ सुविधा युक्त भी हैं, जो विद्यार्थियों के लिए मेडिकल एजुकेशन हासिल करने में महत्वपूर्ण साबित होता है। कॉलेज के होस्टल भी सर्वाधिक क्षमता वाले हैं और यहां एक साथ सैकड़ों विद्यार्थी रह रहे हैं। सुंदरता और दूसरी खूबियों के मामले में भी कॉलेज महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जी मीडिया कॉर्पोरेशन के असिसटेंट मैनेजर प्रमोद अग्रवाल ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड दिया गया।
कॉलेज की ओर से चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, डायरेक्टर श्री आरएस राणावत, डीन डॉ. जीएस पटेल, एडिशनल डायरेक्टर श्री आरसी यादव ने इस सम्मान को प्राप्त किया। इस सफलता का श्रेय कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ, विद्यार्थियों के समर्पण को देते हुए श्री भदौरिया ने कहा कि हमारी समर्पित टीम के कारण ही हमें यह सम्मान मिल पाया है। आने वाले समय में भी हम विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधा और मरीजों को अच्छे से अच्छा इलाज देने का सिलसिला जारी रखेंगे।


