- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
इंडियन आइडल 12 के सेट पर पहुंचे शोमैन सुभाष घई
मुम्बई : संगीत खुद को अभिव्यक्त करने का सबसे प्रभावशाली तरीका है और इसके जरिए आप कई तरह की भावनाएं प्रस्तुत कर सकते हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल 2020 ने जजों से लेकर दर्शकों तक, सभी को एक बार फिर संगीत का दीवाना बना दिया है।
इस शो में टॉप 14 कंटेस्टेंट्स अपनी मधुर आवाजों से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे हर हफ्ते अपनी जोरदार परफॉर्मेंस से जजों और स्पेशल गेस्ट को इम्प्रेस कर रहे हैं। सारे देश को संगीत और मधुरता से सराबोर वीकेंड्स देने के लिए वे अपनी परफॉर्मेंस में जी जान लगा रहे हैं।
इस वीकेंड इंडियन आइडल का मंच थोड़ा फिल्मी हो जाएगा, जहां कोई और नहीं बल्कि शोमैन सुभाष घई खुद मौजूद रहेंगे। कई जानी-मानी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने इस मौके पर कंटेस्टेंट्स और जजों के साथ शानदार वक्त गुजारा। इस मौके पर वो अपने फिल्म मेकिंग के दिनों की कुछ दिलचस्प यादें भी ताजा करेंगे, जिसे देखना दर्शकों के लिए मजेदार अनुभव होगा।


