- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाटा स्टारबक्स ने मध्यप्रदेश के दूसरे शहर इंदौर में रखा कदम
दो नये शहरों के साथ मध्यप्रदेश के बाजार में प्रवेश किया, भारत में ब्राण्ड की उपस्थिति को कर रहा है मजबूत
इंदौर. टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड ने आज इंदौर में एक नया स्टोर खोलने के साथ वहाँ अपने प्रवेश की घोषणा की है। इस ब्राण्ड ने पिछले सप्ताह मध्यप्रदेश में अपना पहला स्टोर भोपाल में खोला था, जिसके बाद इंदौर दूसरा शहर बन गया है। ‘भारत के दिल’- मध्यप्रदेश में टाटा स्टारबक्स का विस्तार भारत के लिये उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है और नये स्टोर्स इस राज्य में ज्यादा ग्राहकों को स्टारबक्स का प्रीमियम अनुभव प्रदान करेंगे। भारत विश्व में स्टारबक्स के तेजी से बढ़ रहे बाजारों में से एक है, जहाँ अब 17 शहरों में इसके 216 स्टोर्स हैं।
टाटा स्टारबक्स प्रा. लि. के सीईओ नवीन गुरनानी ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के दो नये शहरों में प्रवेश के साथ हम भारत में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए रोमांचित हैं, ताकि स्टारबक्स का अनूठा और बेजोड़ अनुभव प्रदान कर सकें। भारत के दिल में प्रवेश के साथ हम इंदौर और भोपाल में अपने ग्राहकों का स्वागत करने वाला थर्ड प्लेस बनाने के इंतजार में हैं।
स्टारबक्स के थर्ड प्लेस का एक खास हिस्सा हमारे 2000 से ज्यादा भारतीय भागीदारों से बनता है, जो हमारी स्टारबक्स ग्लोबल फैमिली का बड़ा हिस्सा हैं। हमारे द्वारा भारत के लिये अपनी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता के हिस्से के तौर पर नये शहरों में विस्तार करने के साथ ही उन्होंने अपने समर्पण और लगन से बेजोड़ अनुभव के लिये एक मजबूत आधार बनाया है।’’

इंदौर के विजय नगर में, शहर के मध्य एक चहल-पहल वाली सड़क पर स्थित यह स्टोर ग्राहकों का अभिवादन एक आधुनिक रंगीन पैलेट से करता है, जो लकड़ी की पट्टियों का इस्तेमाल करते हुए प्रवाही स्थान की कल्पना दिखाती है। स्टोर का आर्टवर्क पारंपरिक गोंड पेंटिंग में कॉफी के पौधे दिखाता है और मध्यप्रदेश के स्थानीय कला और शिल्प को सम्मान देता है।
इंदौर और भोपाल में स्टारबक्स के नये स्टोर्स ग्राहकों के लिये स्टारबक्स के पेयों और सदाबहार पसंदीदा चीजों की एक व्यापक श्रृंखला की पेशकश करते हैं, जैसे कैफे मोचा, जावा चिप फ्रैप्पुचिनो®, सिग्नैचर हॉट चॉकलेट और कैरामल माचियाटो।
ग्राहक ठंड के लिये सीमित अवधि की पेशकशों का मजा भी ले सकते हैं, जैसे मोचा प्रालाइन, डार्क चॉकलेट किस बेरी फ्रैप्पुचिनो®, माय वैलेंटाइंस डार्क चॉकलेट, क्रंची रेड हैट मोचा, साल्टेड डार्क कैरामल लैट्टे, आदि, साथ ही क्लासिक इंटरनेशनल फेवरेट कोर्टाडो और एक फूड मेन्यूर भी है, जिसमें भारतीय और इंटरनेशनल फेवरेट्स हैं।
स्टारबक्स के सिग्नैचर टी इनोवेशन- इंडिया स्पाइस मजेस्टी ब्लेंड समेत टीवाना™ टी की एक श्रृंखला उनके लिये होगी, जिन्हें चाय पीने का एक आधुनिक और नई कल्पना वाला अनुभव चाहिये। यह स्टोर्स नये फूड मेन्यूक आइटम्स, जैसे नानविच और चिकन चीज टोस्ट की एक श्रृंखला की पेशकश भी करेंगे, ताकि ग्राहकों की सभी पसंदें पूरी हों।
ग्राहक स्टारबक्स के डेजर्ट्स की एक व्यापक श्रृंखला का मजा भी ले सकते हैं। इन स्टोर्स में उस उन्नत कॉफीहाउस अनुभव के लिये स्टारबक्स मर्चेंडाइज और फ्री वाई-फाई उपलब्ध है, जिसके लिये स्टारबक्स को जाना जाता है।
उपभोक्ताओं को माई स्टारबक्स रिवॉर्ड्स™ लॉयल्टीउ प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिसके सदस्यों को पुरस्कार और व्यक्तिगत लाभ प्रदान किए जाते हैं। इससे स्टारबक्स उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ता खरीद के लिए स्टार्स कमाना भी जल्द शुरू कर देते हैं।
टाटा स्टारबक्स ने पाटर्नर (कर्मचारी) और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्वि दिया है। टाटा स्टारबक्स लगातार अपनी सफाई और सैनिटाइजेशन का स्तर ऊपर उठा रहा हैं। इसमें कंपनी की ओर से लगातार सावधानी बरती जाती है। वेटिंग एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए फ्लोर पर मार्किंग की गई है।
सभी पाटर्नर्स,कस्टमर्स, डिलिवरी एक्जिक्यूटिव्स के तापमान की लगातार जांच की जाती है। अपनी शिफ्ट के दौरान उनके लिए फेस पर मास्क और ग्लव्सत पहनना बहुत जरूरी है। टाटा स्टारबक्स ने दर्शकों के लिए कॉन्टैक्टलेस ऑर्डर और पेमेंट के तरीके भी लॉन्च किए हैं। इसमें मोबाइल ऑर्डर और पे थ्रू द स्टारबक्स इंडिया मोबाइल ऐप शामिल है। इससे कस्टमर स्टारबक्स के सुरक्षित, चिरपरिचित और सुविधाजनक अनुभव का आनंद ले सकते हैं।


