- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
मंत्री ने होम आईसोलशन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
सिलावट ने मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
इंदौर. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर के एसजीएसआईटीएस परिसर में बनाये गये होम आईसोलेशन संबंधी कॉल सेंटर और कंट्रोल रूम किया निरीक्षण किया. उन्होंने कंट्रोल रूम में और कॉल सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा. श्री सिलावट ने होम आईसोलेशन के मरीजों से फोन पर चर्चा की.
श्री सिलावट ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध भी पूछा. मरीजों को महामारी से लड़ने के लिए संबल भी दिया. उल्लेखनीय है कि इंदौर में एक अभिनव पहल के तहत कोरोना से ग्रसित मरीजो के लिए एसजीएसआईटीएस परिसर में कॉल सेंटर और कंट्रोल रूम बनाया गया है.
इस कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आईसोलेशन के मरीजों से निरंतर संपर्क किया जाता है. उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. वीडियो कांफ्रेसिेंग से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जा रही है. कोरोना के इलाज के लिये यह सेंटर एक बेहतर सुविधा के रूप में कार्य कर रहा है.


