- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेजॉन प्राइम वीडियो 23 अप्रैल को करेगा परिणीति चोपड़ा अभिनीत स्पोर्ट्स बायोपिक साइना का डिजिटल प्रीमियर
अमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज हाल ही में रिलीज और समीक्षकों द्वारा सराही गई बॉलीवुड स्पोर्ट्स बायोपिक साइना के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत की एक मशहूर शटलर और एक सबसे प्रशंसित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के करियर में आए उतार-चढ़ावों को दर्शाती है।
बायोपिक में उन लोगों को रेखांकित किया गया है, जो साइना की पेशेवर जिंदगी का अटूट हिस्सा रहे हैं और साइना के लचीलेपन और कभी हार न मानने के जज्बे को तैयार करने में जिनकी खास भूमिका रही है। साइना का निर्देशन किया है प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक अमोल गुप्ते (स्टेनले का डब्बा) ने, इसे टी-सीरीज, दीपा भाटिया (अमोल गुप्ते सिनेमा) और फ्रंट फुट पिक्चर्स के बैनर तले भूषण कुमार, किशन कुमार, सूरज जयराज और राशेश शाह ने प्रोड्यूस किया है और इसके सह- निर्माता हैं विनोद भानुशाली और शिव चानना। आगामी 23 अप्रैल से भारत और 240 देशों व क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स अपने घर बैठे साइना को स्ट्रीम कर सकते हैं।
यह फिल्म साइना के बचपन, बैडमिंटन से उसके बढ़ते लगाव और हरियाणा से हैदराबाद को आने की उसकी कहानी को दर्शाती है, जहाँ उसे ऐसा कोच मिलता है, जिसने उसकी जिंदगी बदल दी। यह कहानी उसके संघर्ष, उपलब्धियों और खेल की दुनिया में एक मुकाम हासिल करने की उसकी यात्रा को बयां करती है। साइना, एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी है। यह उसकी निजी और पेशेवर जिंदगी को दिखाती है और इसका उद्देश्य लोगों में उत्साह भरना, जानकारी देना और उनका मनोरंजन करना है। स्ट्रीमिंग सर्विस पर साइना के डिजिटल प्रीमियर के साथ परिणीति चोपड़ा को कभी न देखे गए अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए।
‘‘अमेझॉन प्राइम वीडियो में हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई- नई कहानियाँ पेश की जाएं। अमेजॉन प्राइम वीडियो, इंडिया में डायरेक्टर एवं हेड- कंटेंट, श्री विजय सुब्रमण्यिन ने कहा, हमें साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक ‘साइना’ के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा करके बहुत खुशी हो रही है। असल जिंदगी के चैंपियन की प्रेरणादायक कहानी को परिणीति चोपड़ा के सशक्त अभिनय ने शानदार बना दिया है। इसके अलावा, अमोल गुप्ते के कमाल के निर्देशन वाली इस फिल्म ने हमारी कंटेंट पेशकश को भी नए आयाम दिए हैं। हम न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपने ग्राहकों को उनके घरों की सुरक्षा और सुविधा वाले माहौल में नई-नई हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का आनंद लेने का विकल्प प्रदान करके बेहद खुश हैं।”
फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के बारे में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं अमेजॉन प्राइम वीडियो पर फिल्म के वैश्विक डिजिटल प्रीमियर को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है। इस फिल्म के साथ, मैंने सीखा है कि किसी शख्सियत के जीवन पर बनी फिल्म कई चुनौतियों के साथ आती है। एक कलाकार के रूप में मेरी सबसे बड़ी चुनौती शाब्दिक और प्रतीकात्मक रूप से साइना नेहवाल के रूप में खुद को पेश करने, कहानी के प्रति सच्चे बने रहने और उनकी उपलब्धियों और कठिनाइयों को फिर से निर्मित करने की थी।
एक कलाकार के रूप में, मैंने प्रत्येक चुनौती को अपनाया, और मुझे लगता है कि मैंने इस प्रक्रिया में एक पेशेवर के रूप में बहुत कुछ सीखा है। मैंने शारीरिक बनावट और सही बॉडी लैंग्वेज पर काम किया, और मुझे खुशी है कि इसने मेरे पक्ष में काम किया। इस फिल्म में काम करने के दौरान मुझे अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन लम्हों को जीने का मौका मिला।’’
निर्माता भूषण कुमार ने कहा, “साइना एक युवा लड़की की कहानी है जिसने सपने देखने और उन्हें हासिल करने की हिम्मत दिखाई। उसकी कहानी को सुनने और देखने की जरूरत है और हमें खुशी है कि अमेझॉन प्राइम वीडियो के मंच के जरिये हर कोई सफलता की इस यात्रा का गवाह बन सकता है। ”
निर्देशक अमोल गुप्ते ने कहा, “मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात को लेकर है कि दुनिया अब साइना तक पहुंच सकती है। वे इस फिल्म को अपने घरों में देखने का धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे हैं और इस मुश्किल समय में, मुझे उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को सकारात्मक बनाने के साथ आशावान बनाती है।”


