- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इरोस नाउ ने 4 अलग-अलग प्रेम कहानियों की शानदार एंथोलॉजी ‘ऐसा वैसा प्यार’ की शूटिंग की पूरी!
एरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन (एनवाईएसई: ईआरओएस) के स्वामित्व वाली दक्षिण एशिया की प्रमुख स्ट्रीमिंग मनोरंजन सेवा इरोस नाउ, जो कि एक वैश्विक मनोरंजन कंपनी है, ने हाल ही में अपनी नई श्रृंखला ‘ऐसा वैसा प्यार’ की शूटिंग पूरी करने की घोषणा की है जो एक दिलचस्प एंथोलॉजी है और वर्तमान में चार शार्ट फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है, थीम रोमांस, कॉमेडी और विभिन्न उम्र के पात्र और उनके रिश्तों के पड़ाव को दर्शाता है जो एक एकदूसरे से टकराते है और प्यार का एक नया मायना हमारे सामने पेश करते है! एक कहानी जो चार अलग-अलग जोड़ों के प्यार के सफर को अलग-अलग परिभाषाओं के साथ चित्रित करती है और कैसे वे इसे पाने में कामयाब रहते है, यह बात दर्शकों के बीच खुशी फैलाएगी।
कल्चर मशीन द्वारा निर्मित और आशीष पाटिल द्वारा निर्देशित, यहाँ प्रस्तुत की जा रही हर कहानी में एक अनूठा स्वाद है। एक कहानी काजल और फैज़ान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस बात का पता लगाने के लिए तैयार हैं कि ‘क्या एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते!’ आज भी सच है। जबकि एक अन्य कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जिसने अपना बचपन कैंसर से गंवा दिया और अपने दुःख के बीच प्यार को एक ओर मौका देने का कारण ढूंढती है। तीसरी कहानी सुनीता और महेंद्र के बारे में है, जो एक ऐसी जोड़ी है जो मीठी यादों के साथ शादी के 40 साल का जश्न मना रहे है।
सुनीता एक अल्जाइमर पेशेंट है इसलिए वह धीरे धीरे सब कुछ भूल रही है, ऐसे में महेंद्र शाहरुख की तरह कपड़े पहनने से ले कर दिन में 35 बार सुनीता की पसंदीदा एड्रकवाली चाय बनाने के साथ, उसकी यादाश्त को बनाये रखने की पूरी कोशिश करते हैं। चौथी कथा एक विवाहित जोड़े जैस्मीन और जसपाल की है। उसे सुशी पसंद है, लेकिन वह पाव भाजी पसंद करता है। उसे समुद्र तट चाहिए, उसे पहाड़ पसंद हैं। वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते क्योंकि वे पूरी तरह से विपरीत हैं। लेकिन जब वे अपने प्यार के विशेष क्षण की खोज करते हैं, तो एक मैजिकल डेट उनका इंतज़ार कर रही होती।
इस सीरीज़ का शूट इस साल पूरी सावधानी के साथ पूरा किया गया है और वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन में है। निर्माता इन भावनात्मक रोमांटिक कहानियों को प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाएगा। साकिब सलीम, निधि सिंह, प्रीत कमानी, अहसास चन्ना, अदाह शर्मा, ताहा शाह, रजित कपूर और शीबा चड्ढा जैसी प्रभावशाली स्टार-कास्ट के साथ, यह खूबसूरत कहानियां सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगी!


